Dainik Athah

बढ़ती महंगाई के खिलाफ थाली बजाकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस ने थाली बजाकर पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।
बुधवार को गाजियाबाद महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट के नेतृत्व में महिलाओं ने पेट्रोल पंप पर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया इस दौरान महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रतिदिन महंगाई आसमान को छू रही है डीजल पेट्रोल के साथ-साथ रसोई गैस की कीमतें प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है जिससे गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई का सामना करने पर मजबूर हैं उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से खाद्यान्न वस्तुओं के साथ खाद्यान्न तेल और घर के उपयोग की अन्य वस्तुएं भी दिन-प्रतिदिन महंगी होती जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूंजी पतियों और अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा देश की जनता को महंगाई के बोझ के तले दबा रही है। पेट्रोल पंप पर रुचि भारद्वाज, सविता गौतम, गीता आहूजा, सीमा आनंद, शशि, उषा शर्मा, रजनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने थाली बजाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *