Dainik Athah

भाजपा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची घोषित

भोजपुर से सुचेता सिंह, रजापुर से मीनू चौधरी, लोनी से वंदना को टिकट

मुरादनगर ब्लाक से अभी घोषित नहीं हुआ प्रत्याशी

भाजपा की सूची घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिले की मुरादनगर ब्लाक को अभी खाली छोड़ा गया है। है। पार्टी ने भोजपुर ब्लाक से सुचेता सिंह, रजापुर से मीनू चौधरी एवं लोनी ब्लाक से वंदना को प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया की
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को दोपहर जिले के चार में से तीन ब्लाक के प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने भोजपुर ब्लाक से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष आशीष चौधरी की पत्नी सुचेता सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही रजापुर ब्लाक से राहुल चौधरी डैनी की पत्नी मीनू चौधरी तथा लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर के भतीजे कोमल की पत्नी वंदना का टिकट घोषित किया है। इसके साथ ही मुरादनगर ब्लाक से अभी किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

उधर भाजपा कार्यकर्ताओं में कई जगह टिकट घोषित न होने पर रोष पनप रहा है। मुरादनगर में भी टिकट घोषित न होने के कारण कार्यकर्ताओं में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *