Dainik Athah

कोरोना यौद्धा के रूप में किया गया मुरादनगर चेयरमैन विकास तेवतिया को सम्मानित

– अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन एवं युवा संयुक्त व्यापार मंडल ने किया सम्मानित

मुरादनगर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन और युवा संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान मुरादनगर की जनता की सेवा और उनके बीच उत्कृष्ट कार्य को लेकर मुरादनगर नगर पालिका के चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया को कोरोना योद्धा सम्मान देकर सम्मानित किया तथा नगरपालिका मुरादनगर की समस्त टीम की सराहना की।
इस अवसर पर चौधरी विकास तेवतिया ने कहा कि हमारा नगर पालिका स्टाफ और सभी सम्मानित सफाई कर्मी हमारे कस्बे में सफाई, सुरक्षा की सुनिश्चित व्यवस्था के साथ-साथ दवा के छिड़काव में भी अहम भागीदारी निभा रहे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से हमने मुरादनगर में कोरोना की स्थिति को कंट्रोल में किया हुआ है। इसके लिए हमारे सभी चिकित्सक पुलिसकर्मी एवं नगरपालिका स्टाफ, सफाई कर्मी एवं जागरूक जनता प्रमुख रूप से बधाई के पात्र है।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संरक्षक विवेक प्रकाश गर्ग ने इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन एवं सभी नगर पालिका कोरोना वॉरियर्स के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के महानगर अध्यक्ष और युवा संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका कर्मी अपनी जान की परवाह न करते हुए दिन रात एक करके हमारे नगर के लिए काम कर रहे हैं। उनका सम्मान भी जरूरी है। उनके लगातार कार्य करने से ही हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे। वह बड़े सम्मान के योग्य है।
 इस मौके पर उपस्थित रहे अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के महामंत्री और संयुक्त व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विष्णु दीप ने टीम भावना के साथ एकजुट कार्य करने से ही कोरोना पर विजय प्राप्त करने की बात कही और सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के मोहित त्यागी हुसैनपुर, पार्षद मनोज सहरावत उर्फ ट्विंकल, नवीन गुप्ता, अतुल गर्ग, विपिन वर्मा, अनुज शर्मा, अर्पित, रोकी त्यागी, आशीष, अनिल कुमार, राजकुमार, विजय गुप्ता आदि नगर पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *