Dainik Athah

वन महोत्सव सप्ताह में 98826 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा, शहर में लगाए जाएंगे लाखों वृक्ष

अथाह संवाददाता: गाजियाबाद। मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम द्वारा साई उपवन में महापौर आशा शर्मा ने पौधारोपण किया। जिसमें अपर नगर आयुक्त राज नारायण पांडे, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, उद्यान अधिकारी डॉ अनुज सिंह, जे ई दिनेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर के साथ सभी ने फलदार एव ऑक्सीजन देने वाले (आम, नीबू, जामुन, नीम,पिलखन, आदि) पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण किया।
नगर निगम उद्यान विभाग ने विशेष रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम शहर के समस्त वार्डों में किया गया। जिसमें उद्यान विभाग के समस्त मालियों द्वारा वृक्ष लगाकर अपनी भागीदारी दी गयी।
महापौर आशा शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शहर में पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही शहर को एक बेहतर पर्यावरण देने में उद्यान विभाग के मालियों का सबसे बड़ा सहयोग रहता है। मालियों को उत्साहित करते हुए मालियों से पौधे लगवाकर उनको सम्मान दिया गया। नगर निगम ने अपना लक्ष्य पूरा करते हुए 98826 फलदार वृक्ष लगाए गए।


मियविकि पद्धति से होगा शहर को लाभ, शहर में बनेंगे वृहद जंगल:महापौर
कुछ समय पहले उद्यान विभाग द्वारा साई उपवन में मियविकि पद्धति द्वारा वृक्षारोपण किया गया था जिसमे महापौर एवं नगर आयुक्त ने भी मुख्य रूप से पौधे लगाए थे, महापौर आशा शर्मा दोबारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में साईं उपवन पहुँची जहाँ मियविकि पद्धति द्वारा लगाए गए सभी पौधे जीवित मिले साथ ही एक जंगल का रूप धारण करने के लिए तैयार है, इसके लिए उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों को साधुवाद किया और इसी पद्धति से भविष्य में भी कार्य करने के आदेश दिए।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार समस्त उद्यान विभाग की टीम शहर में रोस्टर के अनुसार वृक्षारोपण कर रही है। नगर आयुक्त ने शहर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए मुहिम चलाई है जिसमें कई लाख पौधे डॉ अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी के नेतृत्व में लगाए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *