Dainik Athah

75 में से 67 जिलों में भाजपा का परचम लहराया

बागपत में रालोद की जीत से भाजपा को झटका

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में 75 में से 67 सर सर सीटें जीत कर परचम लहरा दिया है। रालोद के गढ़ कहे जाने वाले बागपत एवं सपा के गढ़ इटावा आजमगढ़ समेत मात्र आठ जिलों में भाजपा को हार मिली। भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की 14 में से 13 सीटें जीत कर पंचायत चुनाव में हुई हार का हिसाब भी चुकता कर लिया है।
भाजपा के 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीते थे और शनिवार को 53 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर मतदान के बाद आए परिणाम में भाजपा ने विपक्ष को चारो खाने चित कर दिया। बागपत जिले में भाजपा को मिली हार न तो भाजपा भुला पाएगी और ना ही बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह। भाजपा ने शनिवार को 53 जिलों में हुए मतदान में बेहतरीन जीत दर्ज की। भाजपा को एटा, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बलिया, बागपत, जौनपुर और प्रतापगढ़ में छोड़कर अन्य 44 जिलों में जीत मिली है। 75 जिलों में से भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में से 13 में, बृज क्षेत्र के 12 जिलों में 11, कानपुर क्षेत्र के 14 जिलों में 13, अवध क्षेत्र के 13 जिलों में 13, काशी क्षेत्र के 12 जिलों में दस तथा गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में से सात में जीत मिली है।


भाजपा ने कुल 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर 67 में, विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के खाते में पांच में सीट हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने एक सीट पर जीत दर्ज की। जौनपुर से निर्दल श्रीकला रेड्डी और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल जनतांत्रिक की माधुरी पटेल जीती हैं। भाजपा ने समाजवादी पार्टी को उनके गढ़ मैनपुरी, रामपुर, बदायूं व आजमगढ़ के साथ ही कांग्रेस के किले रायबरेली में भी भाजपा के प्रत्याशियों ने शिकसत दी है। प्रतापगढ़ जिले में राजा भैया का जलवा अभी कायम है यह उन्होंने जिला पंचायत चुनाव जीतकर दिखा दिया।
प्रदेश के 75 जिलों में जिन 22 जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें 21 भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी ने अपना गढ़ बचाने में सफलता प्राप्त की है।
इन चुनावों ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा भी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में जीत हासिल करना सीख गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत को सरकार व संगठन की जीत बताते हुए कहा उसकी आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता इसी प्रकार भाजपा को विजई बनाएगी । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों के काम एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *