Dainik Athah

भाकियू कार्यकर्ताओं का भाजपाइयों पर हमला: देखें विडियो

– भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान
– दर्जनों गाड़ियों में की गई तोड़ फोड़
– वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर धरना, कार्रवाई की मांग

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने अमित वाल्मीकि के साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा गया। घटना से गुस्साये भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। ये लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना से वाल्मीकि समाज में भारी रोष व्याप्त है।
भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि पहली बार गाजियाबाद होते हुए बुलंदशहर जा रहे थे। इसी दौरान यूपी गेट के पास भाजपा ने उनका स्वागत कार्यक्रम रखा था। जैसे ही अमित वाल्मीकि की गाड़ी आई वैसे ही यूपी गेट पर धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने तलवारों के साथ ही लाठी- डंडों से अमित वाल्मीकि के साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान दर्जनों गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले से भाजपाई एवं वाल्मीकि समाज के लोग हक्काबक्का रह गये। इसके बाद सभी भागने लगे।


भाजपा के नगर निगम के नामित पार्षद एवं सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान, पार्षद यशपाल पहलवान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित तिसावड़, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि हमलावर करने वाले किसान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमलावर किसान नहीं हो सकते। उन्होंने कहा ये राकेश टिकैत के गुंडे है। किसान कभी भी वाल्मीकि समाज पर हमला नहीं कर सकता। उन्होंने हमलावरों पर आरोप लगाया कि उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *