Dainik Athah

रालोद के दाव से चारों खाने चित्त हो गये भाजपा सांसद

– बागपत में सांसद को लगा जोरदार झटका
– रालोद के दाव से चारों खाने चित्त हो गये भाजपा सांसद
– अपने ही गढ़ में इस प्रकार की हार की नहीं थी कल्पना

अथाह संवाददाता
बागपत। बागपत- मोदीनगर सीट से लगातार दूसरी बार सांसद डा. सत्यपाल को रालोद के धोबी पछाड़ ने चारों खाने चित कर दिया।
भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को तड़के चार बजे जिला पंचायत सदस्य ममता एवं उनके पति जय किशोर को रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल करने की घोषणा की थी। लेकिन कुछ घंटों के बाद ही दोनों ने पलटी मारते हुए रालोद में वापसी कर ली। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप जड़ दिया कि वसुंधरा से हथियारों के बल पर उन्हें अगवा कर सांसद डा. सत्यपाल सिंह के पास ले जाया गया। इसके बाद ममता ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी कर दिया।


जिस प्रकार का घटनाक्रम बागपत में हुआ उसने भाजपा के साथ ही सांसद डा. सत्यपाल सिंह की किरकिरी करवा दी। भाजपा के ही लोग दबी जुबान से कहने लगे हैं कि सत्यपाल सिंह भले ही दूसरी बार सांसद बने हों। लेकिन वे अब भी पुलिस अफसरों जैसा व्यवहार करते हैं। अभी उन्हें राजनीति के दावपेंच नहीं आते। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद कब्जाना भी कठिन हो गया है।
बागपत सीट पर ही डा. सत्यपाल सिंह ने रालोद के वर्तमान राष्टÑीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को हराया था। लेकिन यदि भाजपा यहां पर हारती है तो माना जायेगा कि जयंत ने उन्हें अच्छी पटखनी दी है। इसके लिए तीन जुलाई का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *