Dainik Athah

शहर के मुख्य स्थान पर मिलेगा आरओ का स्वच्छ ठंडा पानी

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा 4 जोन वसुंधरा ज़ोन, मोहन नगर ज़ोन,सिटी ज़ोन एवं विजय नगर ज़ोन में निःशुल्क आर ओ जल सुविधा केन्द्र का लोकार्पण महापौर आशा शर्मा कर कमलों द्वारा नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तवर की अध्यक्षता में किया गया।
गर्मी के मौसम में नगर निगम ने शहर के लोगो को शुद्ध आर ओ के ठंडे पानी की सुविधा देने के लिए पूर्व में ही प्लानिंग कर ली थी जिसका फीता काट कर व नारियल फोड़ कर 4 जोन के भोपुरा गाँव, वैशाली मैट्रो स्टेशन, नए बस स्टैंड मैट्रो स्टेशन, प्रताप विहार रेड लाइट पर लोकार्पण महापौर ने किया है।


जिसमे महापौर आशा शर्मा का पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया एवं स्थानीय पार्षद विनोद कसाना, पार्षद नीलम भारद्वाज, पार्षद संत राम यादव,पार्षद मरगूब, पार्षदपति आरिफ मालिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गर्मी के मौसम में शहर वासियों को पानी देना नगर निगम की कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है जिसके लिए सबसे पहले आर डी सी को चुना गया और उसका लोकार्पण कुछ दिन पहले मा. प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा कराया गया। यह स्थान शहर के मुख्य चौराहों पर,स्टेशन पर,बस स्टेशन पर एवं ऐसे स्थानों पर है जहाँ पर दिन में लाखों लोगों की आवा जाही होती है, नोकरी करने वाले, व्यसाय करने वाले, गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले,एवं शहर से बाहर आने वाले लोगो को पानी की सुविधा मिले और यह आस पास में कोई पानी पीने की अच्छी सुविधा नही है इस लिए हज़ारो लाखो लोगो को शुद्ध आर ओ का ठंडे पानी देने के लिए यह जल सुविधा केंद्र बनाया गया है। इस आर ओ प्लांट में 250 लीटर प्रति घंटा की छमता का आर ओ लगाया गया है जिससे हर समय पानी की उपलब्धता रहे साथ ही खराब पानी एवं आर ओ से निकलने वाले पानी को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से रिसाइकल किया जाएगा।

– जल सुविधा केन्द्र एक पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर है जिसको हर जोन में एक एक बनाया गया है

महापौर आशा शर्मा ने बताया गया कि यह नगर निगम की एक अच्छी पहल है हर एक शहर वासी को शुद्ध पानी देने की निगम की जिम्मेदारी भी है जिसको आज जल सुविधा केन्द्र के रूप में नगर निगम ने स्थापित किया है और हमारे अधिकारी एवं पार्षदगण सब साथ मिल कर शहर के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं जिसके आज अच्छे परिणाम भी शहर को मिल रहे है।


शहर के मुख्य स्थानों पर पीने योग्य शुद्ध जल देने की हमारी बहुत इच्छा थी हमारे शहर वासियों एवं बाहर से आने वाले लोगो को गजह गजह शुद्ध जल मिल सके ताकि शहर गाजियाबाद की एक अच्छी तसवीर लोगो के मन मे बन सके और वह अपने शहरों में भी इसी प्रकार शुद्ध आरओ जल सुविधा केन्द्र बनाने की उम्मीद लेकर जा सकें।
नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तवर द्वारा बताया गया कि चारो ज़ोन में भी पहली बार ठंडे आर ओ पानी की सुविधा नगर निगम ने दी है ताकि आने जाने वाले लोगो को गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशान होने की जरूरत ना पड़े, प्लांट से निकलने वाले पानी का भी बहुत ध्यान रखा गया है ताकि पानी की बर्बादी ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *