Dainik Athah

मीडिया विभाग की 15 सदस्यीय टीम, मनीष दीक्षित फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी बनें

– भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जारी की
– मीडिया प्रभारी के साथ चार सह प्रभारी, दस प्रवक्ता नियुक्त किये

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा की है। मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वे अब तक भी मीडिया प्रभारी थे, जबकि हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, प्रियंक पाण्डेय व अभय सिंह को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा तथा महामेधा नागर को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है।
बाक्स

– आईटी व सोशल मीडिया टीम भी घोषित
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश के आईटी विभाग तथा सोशल मीडिया विभाग की घोषणा की है। कामेश्वर मिश्रा को आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक तथा मांगीलाल चौधरी को आईटी विभाग का प्रदेश सह संयोजक घोषित किया गया है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अंकित चन्देल को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक तथा हर्ष चतुवेर्दी, शशि शेखर सिंह, गौरव वार्ष्णेंय तथा सौरभ मरोदिया को सोशल मीडिया का प्रदेश सह संयोजक घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *