Dainik Athah

एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के लखनऊ आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मुख्य संगठन में जहां नई नियुक्तियां कर प्रधानमंत्री के विश्वस्त अरविंद कुमार शर्मा एमएलसी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है वही गाजियाबाद के रहने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप को भाजपा का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों के बाद यह साबित हो गया है कि प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी प्रकार की दखलअंदाजी सहन करने के मूड में नहीं है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्त एवं विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को प्रदेश मंत्री एवं बुलंदशहर निवासी अमित वाल्मीकि को भी प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।


स्वतंत्र देव सिंह ने इसके साथ ही पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा,  नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर)को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 21 जून को एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 22 जून को लखनऊ पहुंच रहे हैं। उनके लखनऊ आगमन से पूर्व इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2 दिन पूर्व स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल को अचानक दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली में दोनों की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लंबी मंत्रणा हुई थी माना जा रहा है कि यह मंत्र ना इन नियुक्तियों को लेकर ही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *