Dainik Athah

हरेंद्र सिंह गाजियाबाद जिलाध्यक्ष- केपी यादव महानगर अध्यक्ष बनें

हरेंद्र सिंह गाजियाबाद जिलाध्यक्ष- केपी यादव महानगर अध्यक्ष बनें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डा. राजपाल कश्यप ने 15 जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की है।


प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है। पिछड़े समाज के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा हाशिये के समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुरेन्द्र मौर्य (जिलाध्यक्ष, गोरखपुर), रामकान्त निषाद (जिलाध्यक्ष देवरिया), ज्ञानचन्द्र चौधरी (जिलाध्यक्ष बस्ती), राजेश वर्मा (महानगर अध्यक्ष फिरोजाबाद), आईपी कश्यप (महानगर अध्यक्ष अलीगढ़), मोरध्वज लोधी (जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर), जय यादव (जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर), दिनेश कुमार बघेल (महानगर अध्यक्ष नोएडा), रणधीर चौधरी (गुर्जर) (जिलाध्यक्ष नोएडा ग्रामीण), चौधरी हरेन्द्र सिंह (जिलाध्यक्ष गाजियाबाद), विजयपाल कश्यप (महानगर अध्यक्ष मेरठ नगर), रामकिशन लोधी (जिलाध्यक्ष उन्नाव), सुरेश कश्यप (जिलाध्यक्ष पीलीभीत), केपी यादव (महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद) और शिवकुमार जायसवाल (महानगर अध्यक्ष लखनऊ नगर) नियुक्त किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *