Dainik Athah

मोदीनगर के ललित त्यागी बनें स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष

प्रांतीय संरक्षक ने सौंपा पत्र, अध्यक्ष का अप्रैल में कोरोना से हुआ था निधन

अथाह संवाददाता
मोदीनगर। मोदीनगर नगर पालिका में सहायक लेखाकार ललित त्यागी को सर्व सम्मति से स्वायत शासन कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र संगठन के संरक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने उन्हें सौंपा।
बता दें कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वेद प्रकाश कौशिक का कोरोना संक्रमण के चलते 25 अप्रैल को निधन हो गया था। प्रांतीय संरक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रांतीय संरक्षक मंडल, समस्त प्रांतीय पदाधिकारी गण एवं दो तिहाई कार्यकारिणी सदस्यों, प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल से वीडियो कालिंग के माध्यम से बातचीत एवं सहमति के बाद ललित त्यागी को सर्व सम्मति से संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


सुभाष चंद्र शर्मा ने ललित त्यागी को मोदीनगर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सर्व सम्मति से चुने जाने का पत्र सौंपा। इसके बाद फूल माला पहनाकर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा मिठाई बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *