Dainik Athah

दो दावेदारों ने मिलाए हाथ, एक बसपा छोड़कर हो सकता है भाजपा में शामिल

– मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव

अथाह संवाददाता
मुरादनगर। मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव दिनोंदिन रोचक होता जा रहा है। मुरादनगर ब्लॉक में दो दावेदारों के हाथ मिलाने के बाद एक दावेदार कभी भी बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं, इसकी प्रबल संभावना है।
इस समय पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव की विशाल बिछाई जा रही है। अब तक मुरादनगर ब्लाक प्रमुख चुनाव में जहां तीन मजबूत दावेदार आमने-सामने थे वही अब समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अ नुसार मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दो विरोधी प्रत्याशियों ने आपस में हाथ मिला लिए हैं।  इसका परिणाम यह हुआ कि सौदेबाजी के बाद एक प्रत्याशी ने भाजपा का टिकट प्राप्त करने के प्रयास तेजी के साथ शुरू कर दिए हैं।


सूत्रों पर भरोसा करें तो यह प्रत्याशी भाजपा के अनेक नेताओं के लगातार संपर्क में हैं । कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया है की उन्हें भाजपा में शामिल करवा दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच जिस प्रकार समझौता हुआ है उसमें भारी लेनदेन की बात भी कही जा रही है। हालांकि एक प्रत्याशी के समर्थक जिनके संबंध में कहा गया है कि उन्होंने पैसा लिया है वह इससे दबे स्वर में इंकार कर रहे हैं , लेकिन वर्तमान स्थिति में मुरादनगर ब्लाक प्रमुख का चुनाव रोमांचक स्थिति में जाता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *