भाजपा ने घोषित किये पश्चिम समेत सभी जिला प्रभारी
सत्येंद्र सिसौदिया अमरोहा, बसंत त्यागी हापुड़, वाईपी सिंह बागपत, बेनीवाल रामपुर के प्रभारी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत सभी जिलों के प्रभारी घोषित कर दिये हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नीरज सिंह को रायबरेली का प्रभारी नियुक्त किय गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को जो सूची जारी की है उसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर में मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद महानगर में प्रमेंद्र जांगड़ा, मुरादाबाद जिला विकास अग्रवाल, शामली राजा वर्मा, अमरोहा सत्येंद्र सिसौदिया, बिजनौर सत्यपाल सैनी, सहारनपुर महानगर में अजय शर्मा, सहारनपुर जिला हंसराज जाटव पप्पू, मुजफ्फरनगर हरिओम शर्मा, मेरठ महानगर अशोक मोंगा, मेरठ जिला भारत भूषण गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही पार्टी ने गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया, गाजियाबाद जिला में संजीव गोयल सिक्का, हापुड़ में बसंत त्यागी, नोएडा महानगर में डीके शर्मा, गौतमबुद्धनगर में कांता कर्दम, बागपत में वाईपी सिंह, संभल में डा. चंद्र मोहन सिंह एवं बुलंदशहर जिले में सुरेश राणा को प्रभारी नियुक्त किया है।
