Dainik Athah

राष्टÑीय अध्यक्ष का स्वागत भव्य एवं अनुशासित हो: धर्मपाल सिंह

भाजपा राष्टÑीय अध्यक्ष के पउप्र दौरे को लेकर बैठक आयोजित

राष्टÑीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री दो दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेंगे: अशोक मोंगा


अथाह संवाददाता
मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि राष्टÑीय अध्यक्ष का स्वागत भव्य एवं अनुशासित हो।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र की बैठक मार्स रिजॉर्ट दिल्ली- रुड़की बायपास रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी ने किया। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन पर उनका स्वागत भव्य होना चाहिये। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनुशासनहीनता देखने को न मिले। बैठक में 21 और 22 को पश्चिम क्षेत्र आगमन की व्यवस्था पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 सितंबर को मेरठ में रहेंगे और 22 सितंबर को सहारनपुर में प्रवास करेंगे। सर्वप्रथम प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के प्रारूप पर चर्चा की। बैठक में सर्वव्यवस्था प्रमुख क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर 21 और 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पश्चिम क्षेत्र में रहेंगे।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर एवं दिनेश खटीक, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव सिक्का, हरीश ठाकुर, सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री वरुण गोयल, सुखविंदर सोम, हरजिंदर कौर, आयुष पवार ,मेरठ महानगर के अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, हरवीर पाल, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *