लंबे इंतजार के बाद भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ‘नवाब’ घोषित
क्षेत्रीय टीम में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री, 13 सदस्य बनें

अथाह संवाददाता
मेरठ/ गाजियाबाद। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने अपनी टीम ‘नवाब’ की घोषणा कर दी। टीम में अशोक मोंगा को तीसरी बार महामंत्री बनाया गया है। वहीं, मानसिंह गोस्वामी एक बार फिर उपाध्यक्ष बनें हैं।
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय टीमों को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। टीम कई दिन पूर्व तैयार होकर लखनऊ भी पहुंच गई थी। अब आज सभी क्षेत्रीय टीमों की घोषणा कर दी गई। पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने भी गुरूवार की शाम पश्चिम की टीम घोषित कर दी। टीम में दस उपाध्यक्ष रखे गये हैं इनमें नोएडा के विनोद त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसौदिया, प्रदीप सैनी, विनोद चौधरी, सुभाष वाल्मीकि शामिल है। मानसिंह गोस्वामी सत्येंद्र सिसौदिया की टीम में भी उपाध्यक्ष थे।
इसके साथ ही चार महामंत्री बनाये गये हैं इनमें अशोक मोंगा, हरीश ठाकुर, संजीव सिक्का, रूपेंद्र सैनी शामिल है। अशोक मोंगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीसरी बार महामंत्री बनें हैं। इसके साथ ही दस मंत्रियों में अजय भारद्वाज भराला, कुमुदिनी चौधरी सैनी, हरजिंदर कौर, युवा मोर्चा के पश्चिम के अध्यक्ष रहे सुखविंदर सोम, नितिन मलिक, महेश बाली, दीपक ऋषि गौड़, वरुण गोयल, सौरव पाल लोधी, आयुष पवार शामिल है।
क्षेत्रीय कमेटी में 13 सदस्य बनाये गये हैं इनमें मनोज शर्मा, गीता शर्मा, नितिन शर्मा, राजे कसाना, रवीना सिंह, कृष्ण चंद सैनी, रोहिल वाल्मीकि, हरमीत बख्शी, हेमंत लोधी, ललित गर्ग मोदी, संजय राणा, सतेंद्र चौधरी और राजीव लोचन प्रजापति शामिल है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला कि अशोक मोंगा क्षेत्रीय महामंत्री बनें हैं उनके राजनगर स्थित निवास पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की बधाई देने के लिए भीड़ लग गई। बता देें कि अशोक मोंगा दो बार गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष एवं दो बार ही क्षेत्रीय महामंत्री रह चुके हैं।
