भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य करेगी
सेवा संकल्प अभियान में युवाओं से संवाद किया जाय कि जिस भारत और उत्तर प्रदेश को वे आज देख रहे है: पंकज चौधरी
हमें सेवा कार्यो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचना है: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षो के सार्वजनिक जीवन को समर्पित इस अभियान का उद्देश्य उनके सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा अभियान के जिला संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने किया।
इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और परिणाम की राजनीति रही है। जब संकल्प सेवा का होता है तो समय केवल कार्यकाल नहीं गिनता, बल्कि उसके परिणामों से इतिहास बनता है।
स्मृति ईरानी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को अभियान को जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने लंबे संगठनात्मक और राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा मोर्चा से लेकर राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उन्हें पार्टी ने जो दायित्व दिए हैं, वे संगठन और कार्यकतार्ओं के विश्वास का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली केवल योजनाएं बनाने की नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है। देश में डिजिटल भुगतान और यूपीआई जैसी व्यवस्थाओं ने आम नागरिक के जीवन को सरल बनाया है। आज करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य भी मोदी सरकार के नेतृत्व में हुआ है। कोविड काल में वैक्सीन जैसी उपलब्धियों ने यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि ह्यसेवा संकल्प अभियानह्ण केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देश की कृतज्ञता और उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।
ईरानी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत सपनों का भारत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न गतिविधियां और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य योजनापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, स्थानीय प्रचार माध्यमों, रचनात्मक सामग्री और इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से अभियान को व्यापक जनसंपर्क से जोड़ने का भी आह्वान किया।
स्मृति ईरानी ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में सेवा से संकल्प अभियान केवल सफल ही नहीं होगा, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से एक नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाएं तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन और परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाना नहीं, बल्कि इन उपलब्धियों से आम नागरिकों के जीवन में आए परिवर्तन की कहानियों को समाज के सामने रखना है। अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास करना है।
पंकज चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में युवाओं से संवाद किया जाय कि जिस भारत और उत्तर प्रदेश को वे आज देख रहे हैं, वह पहले ऐसा नहीं था। हम युवाओं के बीच तब और अब की तुलना के माध्यम से बिजली, सड़क, कानून-व्यवस्था, कनेक्टिविटी, निवेश, रोजगार, स्टार्टअप और विकास के क्षेत्र में हुए बदलावों को सामने रखें। ह्वहम कहाँ से चले थे और आज कहाँ पहुँचे हैं।ह्ल क्योंकि उपलब्धियों की वास्तविक कीमत तभी समझ में आती है, जब उसकी तुलना उस स्थिति से की जाए जहाँ से विकास की यात्रा शुरू हुई थी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के अद्वितीय उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्व की प्रमुख शक्तियों में स्थापित करने तक प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा के प्रति उनके अदम्य संकल्प, कठोर परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व के साक्षी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने जीवन और कार्यों से यह सिद्ध किया है कि स्पष्ट नीयत, मजबूत इच्छाशक्ति और जनसेवा के संकल्प से बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान को लेकर हमें सेवा कार्यो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचना है। अधिकतम पहुंच, अधिकतम सहभागिता, अधिकतम सेवा, और उसका प्रभावी क्रियान्वयन ही अभियान का उद्देश्य है। आगामी दिनों में जिला स्तर पर भी कार्यशालायें आयोजित की जाएंगी। 17 सितम्बर से अभियान प्रारम्भ होगा। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए मंडल, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ केन्द्रित कार्ययोजना तैयार करनी होगी।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पहला कार्यक्रम आशीर्वाद का दिया है, जिसके माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि हम सभी लाभार्थियों तक पहुंचे। सभी लाभार्थियों के घर पर आशीर्वाद का दिया जले। दूसरा कार्यक्रम ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता है। मोदी के द्वारा विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों पर कालेज स्तर पर चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करना और कॉलेज में ही उनकी प्रदर्शनी भी लगाना है।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान के तहत नमो सेवा गाथा, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति 2 अक्टूबर को प्रदेश के प्रमुख स्थानों आयोजित की जाएगी है, जिससे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विगत 25 वर्षों के केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के सेवा कार्यो की प्रस्तुति करना है। प्रत्येक जिले में 18 से 20 नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगन का उत्सव कार्यक्रम आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा दीदी और बच्चों की माताओं को आमंत्रित करके सम्मान समारोह आयोजित करना हैं।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान के तहत पांचवा कार्यक्रम सक्सेस स्टोरी का है। सरकार की योजनाओं से जिन नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, ऐसे लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी सक्सेस स्टोरी की रील बनानी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के डेवलपमेंट को इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से लोकव्यापी बनाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को जिला स्तर तथा गाँव के स्तर कर सकते हैं। ज्योति यात्रा में किसी रथ पर ज्योति रखकर यात्रा के रूप में सभी को साथ चलना है। और समापन स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करना है। यात्रा का उद्देश्य 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना और 2047 विकसित भारत का सामूहिक संकल्प लेने के लिए है। एक और यात्रा गुजरात में बडनगर और वाराणसी दोनों स्थानों से ढाई-ढाई सौ वाइक के साथ निकलेगी। गुजरात से जल लेकर काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे और काशी से गंगाजल लेकर बडनगर शिवमंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के साथ एलईडी वाहन चलेगें, कई स्थानों पर जनसंवाद के कार्यक्रम भी होगे।
25 वर्षों के 25 सेवा कार्य हैं, जिसमें से कोई एक सेवा कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता चुनेंगे। सेवा कार्यों का चयन विधानसभा स्तर पर करना है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करना हैं। इनोवेशन चैलेंज, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा का संदेश लेकर भाजपा जनसम्पर्क व जनसंवाद करेगी।
