Dainik Athah

सपा नेताओं पर कटाक्ष, यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गये, ये फातिया पढ़ते हैं: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान

17 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक चिकित्सालय में जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं द्वारा फल वितरण किया जाएगा

कार्यक्रमों की सफलता के लिए सरकार और संगठन को टीम भावना के साथ समन्वय और व्यापक जन-संवाद सुनिश्चित करना होगा

प्रदेश में अराजकता थी, 86 में से 56 पद एक जाति विशेष के लोगों से भर दिए गए थे: योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को भी ‘सक्सेस स्टोरी’ के रूप में सामने रखें: मुख्यमंत्री


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले एक माह के ‘सेवा संकल्प’ अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं से लोगों की जिंदगी में आए बदलाव की ‘सक्सेस स्टोरी’ के रूप में जन-जन तक पहुंचाने का अभियान बनाया जाए। हर शक्ति केंद्र, हर बूथ और हर क्षेत्र में ऐसी दर्जनों कहानियां मौजूद हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने परिवारों, नौकरी पाने वाले युवाओं तथा बेहतर शिक्षा और स्वास्थय सुविधाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक कहानियां ही बदलते भारत और बदलते उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावी तस्वीर हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की भाजपा की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक चिकित्सालय में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं द्वारा फल वितरण किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के बड़े शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए सरकार और संगठन को टीम भावना के साथ प्रभावी समन्वय और व्यापक जन-संवाद सुनिश्चित करना होगा।
सपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए, ये लोग माफिया के लिए फातिया पढ़ते हैं। उनके लिए आंसू बहाते हैं। इंसेफेलाइटिस से मरने वाले गरीब बच्चों के लिए, दलित बच्चों के लिए कभी इन्होंने आंसू नहीं बहाए। किसी बेटी की सुरक्षा पर सेंध पर कभी इन्होंने आंसू नहीं बहाए, लेकिन माफिया के लिए जरूर आंसू बहाते हैं। उनकी संवेदना माफिया के साथ थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में इन्होंने अपने रिश्तेदार को, एक ऐसे व्यक्ति को जो उस पद के योग्य नहीं था, चेयरमैन बना दिया था। तब कैसी अराजकता पैदा हुई थी, 86 में से 56 पद एक जाति विशेष के लोगों से भर दिए गए थे। हर नौकरी की सौदेबाजी होती थी, हर पद के लिए पैसा लिया जाता था और अंत में न्यायालय उस पर स्टे कर देता था।
सीएम योगी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के 13 सूत्री कार्यक्रमों को सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के साथ युवाओं से विशेष संवाद स्थापित करना जरूरी है। आज जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच सोशल मीडिया और सामान्य मीडिया के माध्यम से अनेक विमर्श चल रहे हैं। ऐसे में कार्यकतार्ओं को तथ्यों के साथ युवाओं के बीच जाकर बताना चाहिए कि वर्ष 2014 से पहले देश और वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी और आज किस प्रकार उसमें बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में करीब 1.20 करोड़ बच्चे पढ़ते थे, जबकि आज करीब 1.60 करोड़ बच्चे अध्ययनरत हैं। पहले अनेक विद्यालय जर्जर अवस्था में थे और पर्याप्त शिक्षक तथा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। भाजपा सरकार ने आॅपरेशन कायाकल्प के माध्यम से 1.36 लाख विद्यालयों में व्यापक बदलाव किया। बच्चों को यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, पुस्तकें, जूते-मोजे और स्वेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यह भी सरकार की उपलब्धि की बड़ी ‘सक्सेस स्टोरी’ है, जिसे लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव हुआ है। प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से इंटर कॉलेजों का कायाकल्प किया गया है। राजकीय डिग्री कॉलेजों तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, आजमगढ़, मिजार्पुर, बलरामपुर और गोरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए विश्वविद्यालय स्थापित हुए हैं। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं के माध्यम से युवाओं के लिए शिक्षा के नए अवसर सृजित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज उपलब्ध कराने की दिशा में काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर सहित कई जिलों में यह बीमारी बड़ी संख्या में बच्चों की जान ले लेती थी। चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार रही, लेकिन एक भी बार उनका मुख्यमंत्री इन बच्चों का हाल देखने के लिए वहां नहीं गया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है। प्रदेश में अब तक करीब 9.30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और अगले छह माह में करीब एक लाख नए युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। किसी भी युवा को यह शिकायत करने का अवसर नहीं मिला कि सरकारी नौकरी में सिफारिश या लेन-देन हुआ है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं से संवाद कर उनकी सफलता की कहानी सामने लाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बंद पड़े उद्योगों का पुनसंर्चालन हुआ है और नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। एमएसएमई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में करीब 120 स्टार्टअप थे, जबकि आज इनकी संख्या करीब 24 हजार हो चुकी है। उन्होंने इसे प्रदेश में कारोबार व रोजगार के बदलते वातावरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को भी ‘सक्सेस स्टोरी’ के रूप में सामने रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कभी गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में सात-आठ घंटे लगते थे, जबकि आज यह दूरी करीब साढ़े तीन घंटे में तय की जा सकती है। गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल जैसी परियोजनाओं ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई गति दी है। 2017 से पहले प्रदेश में केवल दो एयरपोर्ट संचालित थे, जबकि आज 17 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं। यह बदलाव केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की बदलती अर्थव्यवस्था, कनेक्टिविटी और विकास की कहानी है।
मुख्यमंत्री ने काशी व अयोध्या के विकास को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प और अयोध्या का अभूतपूर्व विकास देश-दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश में हुए परिवर्तन की तस्वीर प्रस्तुत करता है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण भी ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार को प्रदेश की बदलती पहचान का हिस्सा बताया।
मुख्यमंत्री ने कार्यकतार्ओं से योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास जैसी किसी योजना का प्रभाव केवल मकान मिलने तक सीमित नहीं है। उन्होंने अयोध्या के एक लाभार्थी का उदाहरण दिया, जिसने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले ढाई लाख रुपये से अपना घर बनाया और मकान बनाने के लिए खुद के बचाए हुए करीब एक लाख रुपये से ई-रिक्शा खरीद लिया। ई-रिक्शा चलाकर वह प्रतिदिन करीब एक हजार रुपये कमाने लगा और परिवार की आय का दूसरा स्रोत तैयार हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही किसी सरकारी योजना की वास्तविक ह्यसक्सेस स्टोरीह्ण है, जो एक परिवार को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाती है।
मुख्यमंत्री ने सोनभद्र के एक परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास मिलने के बाद एक महिला ने अपनी बचत की धनराशि से भैंस खरीदकर दूध का व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई। ऐसी कहानियां हर बूथ और हर शक्ति केंद्र में मौजूद हैं। कार्यकतार्ओं को लाभार्थियों तक पहुंचकर उनकी जिंदगी में आए बदलाव को सामने लाना चाहिए। सरकार योजनाएं बनाकर उन्हें लागू करती है और प्रशासन उन्हें जमीन पर पहुंचाता है, लेकिन सरकार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकतार्ओं को घर-घर जाकर लाभार्थियों से संवाद करना चाहिए और उनकी वास्तविक कहानियों को समाज के सामने रखना चाहिए। हम ऐसा नहीं करेंगे तो विपक्ष के दुष्प्रचार को जगह मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षकों से जुड़े सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी कदमों को भी जनसंवाद का हिस्सा बनाया जाए। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकतार्ओं के मानदेय में वृद्धि तथा उन्हें अन्य सुविधाओं से आच्छादित करने की दिशा में भी सरकार शीघ्र कदम उठाएगी। प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थय केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां विभिन्न स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इन आयोजनों को भी व्यापक जन-भागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होने वाले एक माह के सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए मंत्रियों, नोडल अधिकारियों और संगठन के कार्यकतार्ओं को मिलकर काम करना होगा। बेहतर संवाद, समन्वय और टीम भावना के साथ अभियान को आगे बढ़ाते हुए सेवा, सुशासन और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हुए परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत जनता का अनुभव है। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित प्रत्येक परिवार, रोजगार पाने वाला प्रत्येक युवा, बेहतर शिक्षा प्राप्त करने वाला प्रत्येक विद्यार्थी और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता प्रत्येक परिवार इस परिवर्तन की जीवंत कहानी है। उन्होंने कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि ऐसी कहानियों को खोजें, उनसे संवाद करें और उन्हें प्रभावी ढंग से समाज के सामने प्रस्तुत करें।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और परिणाम की राजनीति रही है। जब संकल्प सेवा का होता है तो समय केवल कार्यकाल नहीं गिनता, बल्कि उसके परिणामों से इतिहास बनता है।
श्रीमती स्मृति ईरानी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को अभियान को जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाने का आह्वान किया।
श्रीमती ईरानी ने अपने लंबे संगठनात्मक और राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा मोर्चा से लेकर राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उन्हें पार्टी ने जो दायित्व दिए हैं, वे संगठन और कार्यकतार्ओं के विश्वास का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की विशेषता यह है कि दशकों से लंबित कार्यों को दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट संकल्प के साथ पूरा किया गया। गुजरात के सरदार सरोवर बांध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस परियोजना की कल्पना दशकों पहले की गई, उसका लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए भी निरंतर संघर्ष किया और प्रधानमंत्री बनने के बाद लंबित निर्णयों को शीघ्रता से पूरा कराया। बांध की ऊंचाई बढ़ने से करोड़ों लोगों और लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि को लाभ पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेर्न्द्र मोदी की कार्यशैली केवल योजनाएं बनाने की नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है। देश में डिजिटल भुगतान और यूपीआई जैसी व्यवस्थाओं ने आम नागरिक के जीवन को सरल बनाया है। आज करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य भी मोदी सरकार के नेतृत्व में हुआ है। कोविड काल में वैक्सीन जैसी उपलब्धियों ने यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि ह्यसेवा संकल्प अभियानह्ण केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देश की कृतज्ञता और उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।
उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ह्यआशीर्वाद का दियाह्ण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी को देश का कार्यकर्ता और नागरिक सबसे बड़ा उपहार अपना आशीर्वाद और विश्वास ही दे सकता है। उत्तर प्रदेश के लगभग 1.77 लाख बूथों पर पार्टी कार्यकतार्ओं, युवाओं, महिलाओं और लाभार्थियों की व्यापक भागीदारी से यह कार्यक्रम जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सकता है। उन्होंने बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत ह्यसपनों का भारतह्ण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न गतिविधियां और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य योजनापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, स्थानीय प्रचार माध्यमों, रचनात्मक सामग्री और इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से अभियान को व्यापक जनसंपर्क से जोड़ने का भी आह्वान किया।
श्रीमती स्मृति ईरानी ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में ह्यसेवा से संकल्प अभियानह्ण केवल सफल ही नहीं होगा, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से एक नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाएं तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन और परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ह्यसेवा संकल्प अभियानह्ण चलाया जाएगा।
श्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाना नहीं, बल्कि इन उपलब्धियों से आम नागरिकों के जीवन में आए परिवर्तन की कहानियों को समाज के सामने रखना है। अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास करना है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अभियान के दौरान गरीब परिवारों को मिले पक्के आवास, महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसानों को मिली सुविधाओं, युवाओं के स्टार्टअप और सामान्य नागरिकों के डिजिटल लेन-देन जैसी उपलब्धियों को लाभार्थियों की वास्तविक जीवन-कहानियों के माध्यम से जनता तक पहुँचाएं। अभियान के दौरान जन-धन, आधार और मोबाइल के माध्यम से बदली कल्याणकारी योजनाओं की व्यवस्था, डिजिटल भुगतान और यूपीआई सहित बुनियादी ढाँचे में हुए विस्तार को भी जनता के बीच पहुंचाया जाए।
श्री पंकज चौधरी ने कहा कि ह्यसेवा संकल्प अभियानह्ण में युवाओं से संवाद किया जाय कि जिस भारत और उत्तर प्रदेश को वे आज देख रहे हैं, वह पहले ऐसा नहीं था। हम युवाओं के बीच ह्यतब और अबह्ण की तुलना के माध्यम से बिजली, सड़क, कानून-व्यवस्था, कनेक्टिविटी, निवेश, रोजगार, स्टार्टअप और विकास के क्षेत्र में हुए बदलावों को सामने रखें। ह्वहम कहाँ से चले थे और आज कहाँ पहुँचे हैं।ह्ल क्योंकि उपलब्धियों की वास्तविक कीमत तभी समझ में आती है, जब उसकी तुलना उस स्थिति से की जाए जहाँ से विकास की यात्रा शुरू हुई थी।
श्री चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले और वर्तमान स्थिति के बीच हुए बदलावों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। बिजली की उपलब्धता, सड़क एवं एक्सप्रेसवे, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, निवेश और कनेक्टिविटी जैसे विषयों पर स्थानीय स्तर की विकास गाथाओं को सामने लाया जाए।
श्री पंकज चौधरी ने भाजपा कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि लाभार्थियों के अनुभव और उनके जीवन में आए बदलाव की कहानियों को समाज तक पहुँचाएँ। अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए संगठनात्मक स्तर पर यह संकल्प लिया लें और हर बूथ पर सेवा, हर मंडल में संवाद, हर विधानसभा में वास्तविक परिवर्तन की कहानी के साथ हर जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा का संदेश लेकर पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को केवल अतीत की उपलब्धियों के रूप में नहीं, बल्कि विकसित भारत के अगले 25 वर्षों की प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया जाए।
श्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से शक्तिशाली, तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से समरस, युवाओं के लिए अवसरों से भरपूर, महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका देने वाला और किसानों को समृद्ध बनाने वाला विकसित भारत 2047 के संकल्प से जन-जन को जोड़ा जाए। हमें इस संकल्प को लेकर जनमानस के बीच पहुंचना हैं कि सेवा ही हमारा संस्कार, सुशासन हमारी पहचान, राष्ट्र प्रथम हमारा संकल्प और विकसित भारत ही हमारा लक्ष्य है। इसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा और परिवर्तन की यात्रा का संदेश पूरे देश तक पहुँचाने का काम करना है।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के अद्वितीय उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्व की प्रमुख शक्तियों में स्थापित करने तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। आज देश का आम नागरिक स्वयं को विकास की प्रक्रिया का सहभागी महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ह्यसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासह्ण के मंत्र को धरातल पर उतारकर देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है।
श्री मौर्य ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला ह्यसेवा से संकल्प अभियानह्ण केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा, तप और समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।
उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाकर इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाएं।

उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा के प्रति उनके अदम्य संकल्प, कठोर परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व के साक्षी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने जीवन और कार्यों से यह सिद्ध किया है कि स्पष्ट नीयत, मजबूत इच्छाशक्ति और जनसेवा के संकल्प से बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर नई शक्ति और आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और समाज के प्रत्येक वर्ग को केंद्र में रखकर देश के विकास की योजनाएं बनाई और लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास को केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे आम नागरिक के जीवन में प्रत्यक्ष परिवर्तन का माध्यम बनाया।
श्री पाठक ने कहा कि ह्यसेवा संकल्प अभियानह्ण कार्यकतार्ओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन, संघर्ष और सेवा भावना से प्रेरणा लेने का अवसर है। यह अभियान हमें यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, उसकी समस्याओं को समझें और सेवा के माध्यम से उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क तथा युवाओं और महिलाओं की व्यापक भागीदारी के माध्यम से अभियान को जनभागीदारी का एक बड़ा उत्सव बनाया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान को लेकर हमें सेवा कार्यो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचना है। अधिकतम पहुंच, अधिकतम सहभागिता, अधिकतम सेवा, और उसका प्रभावी क्रियान्वयन ही अभियान का उद्देश्य है। आगामी दिनों में जिला स्तर पर भी कार्यशालायें आयोजित की जाएंगी। 17 सितम्बर से अभियान प्रारम्भ होगा। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए मंडल, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ केन्द्रित कार्ययोजना तैयार करनी होगी।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पहला कार्यक्रम ह्यह्यआशीर्वाद का दियाह्यह्य है, जिसके माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि हम सभी लाभार्थियों तक पहुंचे। सभी लाभार्थियों के घर पर आशीर्वाद का दिया जले। दूसरा कार्यक्रम ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता है। 25 वर्षों तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो सेवा कार्य और विकसित भारत की संकल्पना हम सबके सामने रखी है, उसके आधार पर सभी कॉलेजों, निजी कॉलेज, सरकारी कॉलेज में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों पर कालेज स्तर पर चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करना और कॉलेज में ही उनकी प्रदर्शनी भी लगाना है।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान के तहत नमो सेवा गाथा, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति 2 अक्टूबर को प्रदेश के प्रमुख स्थानों आयोजित की जाएगी है, जिससे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विगत 25 वर्षों के केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के सेवा कार्यो की प्रस्तुति करना है। प्रत्येक जिले में 18 से 20 नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगन का उत्सव कार्यक्रम आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा दीदी और बच्चों की माताओं को आमंत्रित करके सम्मान समारोह आयोजित करना हैं।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान के तहत पांचवा कार्यक्रम सक्सेस स्टोरी का है। सरकार की योजनाओं से जिन नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, ऐसे लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी सक्सेस स्टोरी की रील बनानी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के डेवलपमेंट को इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से लोकव्यापी बनाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को जिला स्तर तथा गाँव के स्तर कर सकते हैं। ज्योति यात्रा में किसी रथ पर ज्योति रखकर यात्रा के रूप में सभी को साथ चलना है। और समापन स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करना है। यात्रा का उद्देश्य 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना और 2047 विकसित भारत का सामूहिक संकल्प लेने के लिए है। एक और यात्रा गुजरात में बडनगर और वाराणसी दोनों स्थानों से ढाई-ढाई सौ वाइक के साथ निकलेगी। गुजरात से जल लेकर काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे और काशी से गंगाजल लेकर बडनगर शिवमंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के साथ एलईडी वाहन चलेगें, कई स्थानों पर जनसंवाद के कार्यक्रम भी होगे।
25 वर्षों के 25 सेवा कार्य हैं, जिसमें से कोई एक सेवा कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता चुनेंगे। सेवा कार्यों का चयन विधानसभा स्तर पर करना है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करना हैं। इनोवेशन चैलेंज, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा का संदेश लेकर भाजपा जनसम्पर्क व जनसंवाद करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *