Dainik Athah

सपा- कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया: अमर पाल मौर्य

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष का लखनऊ में जोरदार स्वागत



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रथम लखनऊ आगमन पर बुधवार को पार्टी कार्यकतार्ओं एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकतार्ओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौर्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में अमरपाल मौर्य का प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं द्वारा स्वागत किया गया।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का संकल्प लेकर काम करने वाला संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछडे़ वर्गों, वंचितों, गरीबों और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा वर्ग के हितो को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बनाया, बल्कि उन्हें विकास और शासन की मुख्यधारा में सम्मानजनक भागीदारी देने का काम किया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, शिक्षा और रोजगार में अवसरों का विस्तार करना, गरीब परिवारों को आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, नल से जल तथा जनधन जैसी योजनाओं से जोड़ना सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी पिछड़े वर्गों के कल्याण और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।
मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद इन दलों ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कोई ठोस और स्थायी कार्य नहीं किया। इन दलों ने पिछड़े वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने उन्हें सम्मान, अवसर और भागीदारी देने का काम किया है। उन्होंने कार्यकतार्ओं का आह्वान करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बने। संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हमें 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटना है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य हुआ है। आज पिछड़ा वर्ग भाजपा को अपना स्वाभाविक राजनीतिक साथी मानता है। मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करेगा और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पूर्व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामचन्द्र प्रधान, संजय पटेल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *