Dainik Athah

सपा-कांग्रेस गठबंधन का दोहरा चरित्र जनता के सामने बेनकाब: पंकज चौधरी

अथाह व्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी सम्मान और सनातन संस्कृति की बात करने वाले विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। 
अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन में कथित ‘मछली भोज’ से सनातनी भावनाओं का उपहास किया गया, वहीं सपा के नेता शायान मसूद पर अपनी पत्नी के साथ कथित मारपीट और बर्बरता जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि नारी सम्मान केवल मंचों से भाषण देने का विषय नहीं बल्कि आचरण में दिखाई देना चाहिए। आधी आबादी के सम्मान की बात करने वाले सपा नेतृत्व को अपने ही दल के नेता पर लगे गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए। सपा-कांग्रेस गठबंधन का यह दोहरा चरित्र जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।
श्री पंकज चौधरी ने कहा कि सत्ता और वोट बैंक के स्वार्थ पर बना यह गठबंधन जनता के विश्वास के सामने टिक नहीं पाएगा। सनातन संस्कृति सत्य, न्याय, मर्यादा और नारी सम्मान की संस्कृति है और उत्तर प्रदेश की जनता ऐसे राजनीतिक पाखंड को स्वीकार नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *