Dainik Athah

विनोद तावड़े को उप्र का प्रभारी, पटेल को सह प्रभारी बनाने पर दी बधाई


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल को भाजपा उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन द्वारा विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी, जगदीश ईश्वर भाई पटेल को सह प्रभारी, डा. सतीश पुनिया को पंजाब तथा तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का विशाल संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कार्यकतार्ओं के साथ सशक्त समन्वय निश्चित रूप से संबंधित राज्यों में संगठन को नई गति और मजबूती प्रदान करेगा। उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *