दैनिक अथाह संपादक अशोक ओझा ने ब्राइटलेंड एकेडमी में फहराया तिरंगा
बच्चों ने प्रस्तुत किये देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्राइटलेंड एकेडमी के चेयरमैन अविनाश शर्मा एवं प्रधानाचार्या प्रियंका शर्मा ने किया स्वागत


अथाह संवाददाता
मोदीनगर। दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा ने कहा कि बच्चों को देश के लिए शहादत देने वालों के साथ ही भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का ज्ञान देना भी आवश्यक है।
अशोक ओझा शनिवार को मोदीनगर की ब्राइटलेंड अकादमी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले राष्टÑ ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह बताना आवश्यक है कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति कैसे मिली। इसके साथ ही देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वालों की जानकारी भी बच्चों को देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का ज्ञान देना भी आवश्यक है तभी वे गुरूजनों एवं बड़ों का सम्मान करना सीखेंगे।

इस मौके पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। बच्चों ने खूब तालियां बटौरी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अकादमी के चेयरमैन अविनाश शर्मा एवं प्रधानाचार्या प्रियंका शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अशोक ओझा का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डा. रवि नेहरा, विजय कुमार शर्मा, विक्रम शर्मा, समर्थ शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
