Dainik Athah

अजीत कुमार सिंह बनें एसडीएम गाजियाबाद सदर, कोमल पवार मोदीनगर एसडीएम बनीं



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मोदीनगर में उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अजीत कुमार सिंह को एसडीएम सदर गाजियाबाद नियुक्त किया गया है।
मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शासकीय हित में दो एसडीएम के तबादले किये। उन्होंने पिछले सप्ताह गाजियाबाद से तबादला हो चुके एसडीएम सदर के स्थान पर मोदीनगर एसडीएम अजीत कुमार सिंह की नियुक्ति की है। वहीं, जिले में तबादला होकर आई एसडीएम कोमल पवार को एसडीएम मोदीनगर नियुक्त किया है।

बुधवार शाम कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कार्यालय पहुंचकर अजीत कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया, इसके साथ ही कोमल पवार ने भी मोदीनगर तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *