शहर को कचरा मुक्त कर प्लांटेशन की ओर बढ़ा रहा है निगम, नगर आयुक्त ने दिया प्रस्तुतीकरण
इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल को नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री तथा शहर के जनप्रतिनिधियों के सामने किया प्रस्तुत

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु चल रहे कार्यों का मुख्यमंत्री तथा जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके क्रम में स्वच्छता लैब, कचरा पृथक्करण हेतु जन-जन को जागरूक करने का कार्य, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, एमआरएफ सेंटर, ट्रांसफर स्टेशन, कचरा प्रोसेसिंग यूनिट, कंपोस्टिंग रीसायकल, जन सहभागिता, टी एस टी पी प्लांट के बारे में विस्तार से बताया गया मौके पर महापौर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, विधायक गण तथा शहर के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की सरहाना की गई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के क्रम में किए जा रहे कार्यों पर प्रशंसा जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गाजियाबाद नगर निगम की कॉफी टेबल बुक का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पिछले ढाई साल में शहर को धूल मुक्त बनाने, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी कॉफी टेबल बुक के माध्यम से प्रस्तुत की गई। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल के रूप में कार्य किया जा रहा है विस्तार से बताया गया, इसी क्रम में कचरा हटाकर प्लांटेशन को बढ़ावा दिया गया, शहर से निकलने वाले कचरे को प्रोसेसिंग यूनिट ले जाकर गीले कचरे तथा सूखे कचरे का पुन: उपयोग किया जा रहा है, वीआईएमएस से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग का कार्य भी किया जा रहा है, टीएसटीपी के माध्यम से जल शोधित प्रक्रिया को अपनाते हुए औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति की जा रही है, शहर में वृहद स्तर पर पानी का छिड़काव वॉटर स्प्रिंकलर तथा एंटी स्मोक गण के माध्यम से किया जा रहा है, शहर के वेस्ट प्वाइंट को हरा भरा करने के लिए नर्सरी डेवलप की जा रही है, सेंट्रल वर्ज पर ग्रीनरी को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, स्वच्छता लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है,स्वच्छ मोहल्ला स्क्वायड की शुरूआत भी की गई है, ग्लास अप साइकलिंग केंद्र की शुरूआत की गई है, कम्युनिटी कंपोस्टिंग केंद्र की शुरूआत, आरआरआर सेंटर, गार्बेज पॉइंट हटाने का कार्य, सड़कों को धूल मुक्त करने का कार्य, प्लास्टिक मुक्त अभियान व अन्य कार्यों को कॉफी टेबल बुक के 40 पेज में बताया गया है उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के शहर हित में चल रहे कार्यों पर प्रशंसा जाहिर की गई।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में सतत विकास के कार्यों के साथ साथ पर्यावरण हित में भी विशेष भूमिका निभाते हुए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गाजियाबाद को शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार रफ्तार बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए ।
