Dainik Athah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लंबी मुलाकात की। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण थी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बैठक चली। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2027 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण थी।


सूत्र बताते हैं कि इस दौरान राम जन्म भूमि चढ़ावा चोरी प्रकरण के साथ ही श्री कृष्ण जन्म भूमि को लेकर भी दोनों में चर्चा हुई। इस बैठक के बाद केंद्र एवं प्रदेश में बेहतर तालमेल का भी उदाहरण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि केंद्र एवं प्रदेश में इस बैठक के बाद बेहतर तालमेल नजर आयेगा। दोनों की नजरें 2027 के चुनाव में पहले से बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *