Dainik Athah

प्रत्येक बूथ को सुदृढ़ बनाया जाए ताकि वह भाजपा की विजय का अभेद्य दुर्ग बन सके: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को अमरोहा में मुरादाबाद कमिश्नरी के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकतार्ओं, मंडल अध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा अमरोहा जिले के शक्ति केन्द्र संयोजको के साथ अलग-अलग संवाद बैठको को सम्बोधित किया।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के फॉमूर्ले पर काम करते हुए प्रत्येक बूथ को सुदृढ़ बनाया जाए ताकि वह भाजपा की विजय का अभेद्य दुर्ग बन सके। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष की त्रिवेणी के द्वारा निरन्तर संवाद, समन्वय और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली ही मजबूत बूथ का आधार बनेगी। मतदाताओं से संपर्क तथा संगठन के नियमित कार्यक्रमों को गति देकर ऐसी अभेद्य व्यूह रचना तैयार करनी होगी, जिससे विपक्ष का प्रत्येक षडयंत्र विफल हो और भारतीय जनता पार्टी का विजय परचम पूरे प्रदेश में फहराए।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि बूथ और मंडल के बीच शक्ति केन्द्र सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जो संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की धुरी है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान पदाधिकारियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा सभी कार्यकतार्ओं की संगठनात्मक जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन की प्रत्येक इकाई को सक्रिय बनाया जाएगा।
शक्ति केन्द्र संयोजकों से संवाद करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बैठक में डायरी के साथ उपस्थित होने की कार्य संस्कृति विकसित करे तथा बूथ स्तर पर आयोजित बैठकों एवं गतिविधियों का सम्पूर्ण विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा, सटीक योजना और सतत फॉलोअप ही संगठन की मजबूती का आधार है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को उसकी क्षमता, योग्यता एवं अनुभव के अनुरूप दायित्व सौंपा जाए। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता प्रत्येक कार्यक्रम एवं अभियान में सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक संगठनात्मक कार्य योजना का केन्द्र बूथ होना चाहिए, क्योंकि मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति और विजय की सबसे मजबूत आधारशिला है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, ऐतिहासिक निर्णयों एवं अभूतपूर्व विकास उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष जातीय वैमनस्य, झूठ, भ्रम एवं षड्यंत्र के सहारे चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा, लेकिन भाजपा के प्रशिक्षित, समर्पित एवं अनुशासित पदाधिकारी और कार्यकर्ता विपक्ष के प्रत्येक भ्रामक एवं नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ प्रभावी उत्तर देंगे।
अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का लोक कल्याणकारी दर्शन ही हमारा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थों के रूप में विकास कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का विरोध करने वाली कांग्रेस तथा बाबा साहेब को अपमानित करने वाली समाजवादी पार्टी की नीति और नीयत सदैव अनुसूचित वर्ग की विरोधी रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अनुसूचित वर्ग सहित समाज के वंचित, गरीब एवं पिछड़े वर्गों को मिला है। आज उत्तर प्रदेश में हर घर, खेत और खलिहान सुरक्षित है तथा माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित हुआ है, जबकि सपा सरकार में अनुसूचित वर्ग के लोगों का सबसे अधिक शोषण हुआ।

धर्मपाल सिंह ने कार्यकतार्ओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे तुलनात्मक एवं तथ्यात्मक सामग्री के साथ प्रत्येक घर तक पहुंचे, जन-जन से संवाद स्थापित करें तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *