Dainik Athah

दशम गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कीर्तन आयोजित

अथाह संवादाता गाजियाबाद।
दशमेश पिता दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड बजरिया में मनाया गया। अखंड पाठ के बाद पाठ  की समाप्ति हुई।

समाप्ति के बाद हजूरी रागी संत सिंह का कीर्तन हुआ। इस अवसर पर स्त्री सत्संग की तरफ से कीर्तन किया गया।कार्यक्रम में गुडगांव से आए गुरु घर के सम्मानित रागी गगनदीप सिंह का कीर्तन करीब एक घंटे चला।     

गगनदीप सिंह के कीर्तन के बाद ग्रंथी सिंह जी के द्वारा अरदास की गई इसके उपरांत कड़ा प्रसाद संगत को वितरित किया गया। दोपहर बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया। समारोह में प्रधान सेवक इंदरजीत सिंह टीटू गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एसपी सिंह ओबरॉय महामंत्री गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सहित अन्य संगत ने गुरु गोविंदसिंह की जयंती पर एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *