Dainik Athah

भाजपा सरकार पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी करे: अखिलेश यादव

मेरठ में पीड़ित परिजनो से मिले सपा प्रमुख


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ में हुई दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ित परिवार की हर माँग पूरी करे, मृतक बेटी को न्याय मिले।


यादव ने कहा कि मेरठ की बेटी के साथ हुए महा-अत्याचार व हत्या के बाद जिस तरह नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लगाया गया है, वो नाइंसाफी की पराकाष्ठा है। इससे भी अधिक गंभीर बात ये है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है, उनके ही उच्चाधिकारी अन्याय और अपने अहंकार के अनवरत झापड़ आम जनता के गाल पर मार रहे हैं, पूरी दुनिया में फैल चुका जिसका वीडियो उत्तर प्रदेश की पुलिस की छवि को खंडित कर रहा है। इससे वो पुलिसकर्मी भी शमिंर्दा हैं जो अपनी कर्तव्यपरायणता और आम जनता के प्रति संवेदनशील हैं और सदैव मानवीय दृष्टिकोण से अपना काम करते हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा। सच तो ये है कि जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ, विशेष रूप से एक युवा मृतक की शोक-संतप्त माँ से सरेआम अभद्रता का वाचन करे, उसकी पुलिस से कोई भी उम्मीद करना बेमानी है। मस्तिष्क का आदेश ही, उँगलियाँ मानती हैं। अब जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है।

यादव ने कहा कि जब वो खुद ही बेलगाम है, जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *