Dainik Athah

सपा के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष राम शरण दास की जयंती मनाई



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास गुर्जर की 99वीं जयंती पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धापूर्वक मनायी गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर यादव ने कहा कि श्री रामशरण दास ने आजीवन समाजवादी विचारधारा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया। वे बेहद कर्मठ और निष्ठावान नेता थे। नेताजी के साथ हर संघर्ष के साथी थे और पार्टी को आगे बढ़ाने में साथ दिया। वे कार्यकतार्ओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। श्री रामशरण दास आजीवन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, दो बार विधानसभा सदस्य, 4 बार विधान परिषद सदस्य के अतिरिक्त योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदो पर रहे थे।

इस मौके पर सांसद देवेश शाक्य, रूचिवीरा, विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि, मनोज चौधरी, राजेश प्रताप राव बंटी, नाहिद लारी, चौधरी संजीव गुर्जर, विपिन त्यागी समेत कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ता ने राम शरण दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *