पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने प्रकाश पाल को सौंपा कार्यभार
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पदभार ग्रहण किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने गर्मजोशी के साथ प्रकाश पाल का माला, पट्टिका, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रकाश पाल को विधिवत पदभार सौंपा। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल ने किया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के समर्पित पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा की शक्ति हैं। आप सभी के परिश्रम से 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पीडीए का अर्थ पक्के दलाल अराजक है। विपक्ष की दलाली और अराजकता का दौर उत्तर प्रदेश में अब कभी नहीं आएगा। उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की डबल इंजन सरकार में विकास, उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने प्रकाश पाल जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा 2027 की विजय में भाजपा का आधार बनेगा।
