Dainik Athah

मधुबन बापूधाम योजना को नागरिकों का अभूतपूर्व समर्थन; 350 भूखण्डों के लिए मिले 42,511 आवेदन

अथाह संवाददाता,

गाजियाबाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा मधुबन बापूधाम में शुरू की गई आवासीय भूखण्ड योजना को नागरिकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। केवल 350 उपलब्ध भूखण्डों के लिए 06 जून तक कुल 42,511 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो योजना की लोकप्रियता और प्राधिकरण पर आमजन के गहरे भरोसे को दर्शाता है।योजना में 40 वर्गमीटर से लेकर 200 वर्गमीटर तक के विभिन्न आकार के 350 भूखण्ड शामिल हैं — 200, 150, 120, 115, 112.5, 90, 60 और 40 वर्गमीटर के विकल्प आवेदकों को उपलब्ध कराए गए थे। आवंटन दर प्रति वर्गमीटर 35,000 रुपए निर्धारित की गई है, जिसे प्राधिकरण ने बाजार दर की तुलना में प्रतिस्पर्धी और किफायती बताया है।

प्राधिकरण के अधिकारीयों के अनुसार, लंबे अंतराल के बाद शुरू होने वाली इस तरह की योजना के कारण प्रदेश व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई शहरों से भारी मांग आई। मधुबन बापूधाम की रणनीतिक अवस्थिति — आरआरटीएस व रेलवे स्टेशन के समीपता, एनएच-58 व हापुड़ रोड से उत्कृष्ट संपर्क, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सुगम पहुंच — और 24×7 जलापूर्ति तथा विकसित सामाजिक व सार्वजनिक अवसंरचना ने इस योजना को आवासीय निवेश के लिए आकर्षक विकल्प बनाया है।प्रारम्भिक आवेदन की तीव्रता को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 04 जून 2026 कर दिया गया था, जिससे और अधिक इच्छुक आवेदकों को अवसर मिल सका।

विस्तारित अवधि के बाद भी आवेदन करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई। कुल प्राप्त आवेदनों के साथ प्राधिकरण के पास अब तक लगभग ₹1,334.40 करोड़ की धनराशि आ चुकी है, जिसे अधिकारियों ने योजनाप्रति नागरिकों के भरोसे और निवेश इच्छा का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने नागरिकों द्वारा दिखाए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण भविष्यात भी जनहित को केंद्र में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती आवासीय योजनाएं जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि मधुबन बापूधाम योजना को प्राप्त यह अभूतपूर्व प्रतिसाद दर्शाता है कि नागरिक नियोजित एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास की अवधारणा में भरोसा रखते हैं और प्राधिकरण की योजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।ReplyForwardAdd reaction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *