जनरल वीके सिंह के जन्म दिन पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के पूर्व सांसद जनरल वीके सिंह रविवार को गाजियाबाद में अपना जन्म दिन मनायेंगे।
पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से दो बार सांसद रह चुके हैं तथा दोनों ही बार वे केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब रविवार 10 मई को उनका जन्म दिन है। उनका जन्म दिन गाजियाबाद के राजनगर स्थित उनके निवास पर धूमधाम से मनाया जायेगा। जन्म दिन मनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। इस मौके पर उनके निवास 2/ 27 राजनगर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।
बाक्स
जनरल वीके सिंह के जन्म दिन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज
बता दें कि दो बार गाजियाबाद से सांसद रह चुके जनरल वीके सिंह के गाजियाबाद में जन्म दिन मनाये जाने पर एक बार फिर राजनीतिक क्षेत्रों खासकर भाजपा में चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा में उनका विरोधी पक्ष इसको लेकर परेशान नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा कि भाजपा संगठन किस प्रकार उनके जन्म दिन पर कितना सक्रिय होता है।
