राष्टÑीय लोकदल ने तैयार की रूपरेखा
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी का गाजियाबाद में भव्य सम्मान समारोह एवं रोड शो का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए राष्टÑीय लोकदल ने बैठक कर योजना तैयार की है।
रालोद जिला गाजियाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय, गाजियाबाद में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद केसी. त्यागी के स्वागत हेतु भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि केसी त्यागी के गाजियाबाद आगमन पर उनका भव्य स्वागत रोड शो के माध्यम से विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार रविवार 10 मई को सुबह प्रात: 9:00 बजे दिल्ली से गाजियाबाद आगमन पर यूपी गेट पर भव्य स्वागत के बाद साहिबाबाद स्टैंड, मेरठ तिराहा स्थित जिला कार्यालय पर स्वागत, ग्राम मोरटा में स्थानीय कार्यकतार्ओं द्वारा अभिनंदन, मुरादनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत, मोदीनगर में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
इसके बाद भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया जायेगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने संकल्प लिया कि इस स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने सभी कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
