Dainik Athah

मोदीनगर में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा

शाम से देर रात तक गुंजायमान रहे जय परशुराम के जयकारे

प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने दिखाई परशुराम यात्रा को झंडी

यात्रा का दर्जनों स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागम, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा


अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
मोदीनगर में भगवान परशुराम शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा की गई। पांच किलोमीटर दूरी की यात्रा पूरी होने में पांच घंटे से ज्यादा समय लगा।
रविवार को भगवान परशुराम शोभा यात्रा का शुभारंभ शाम पांच बजे सीकरी कलां से हुआ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, नगर पालिका मोदीनगर के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, विधायक डा. मंजू शिवाच एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सुनील शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम हर वर्ग के पूजनीय थे। उन्होंने मानवता की रक्षा के लिए फरसा उठाया। भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के ही रूप थे।


इसके बाद यात्रा पंडित राम आसरे शर्मा के नेतृत्व में चली जो सीकरी पेट्रोल पंप, मोदी स्टील, तेल मिल, मोदी मंदिर, बस अड्डा, राज चौपला, महेंद्रपुरी से होते हुए हरमुखपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। झंडी दिखाने से पहले राम आसरे शर्मा, एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, विनोद गोस्वामी एवं जय प्रकाश शर्मा समेत अन्य लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।


यात्रा शुरू होने के बाद सभासद मोनू धामा ने सीकरी पेट्रोल पंप के निकट यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने जेसीबी पर चढ़कर यात्रा पर पुष्प वर्षा की और यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। इसके बाद सभासद सप्पू गुर्जर ने यात्रा का स्वागत किया। पंजाबी समाज ने रूकमणि मोदी मार्किट पर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही मोदी कपड़ा मिल पर भी जोरदार स्वागत किया गया।
इसके साथ ही जीवन अस्पताल पर विधायक डा. मंजू शिवाच के नेतृत्व में तथा नाले से पहले राम आसरे शर्मा के कार्यालय पर मयंक शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
यात्रा में बाहर से आए हुए ढोल नगाड़े, बैंड, मनहोमक झाकियाँ, प्रसिद्ध डीजे ने लोगो का मन मोह लिया।

मुख्य रूप से नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली जाटव, एडवोकेट प्रमोद शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, मयंक शर्मा, कौशल वशिष्ठ, प्रदीप बोस, अपराजिता सिंह, नीरज शर्मा, अशोक ओझा, मधु सूदन शर्मा, आदित्य, अरविंद ओझा, पपन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, कुणाल शर्मा, सर्वेश शर्मा, शिवम शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजकुमार गुप्ता एडवोकेट, निशांत भारद्वाज, दीपक वत्स, योगेंद्र, विपिन वत्स, सोमेश शर्मा मनोज शर्मा ठेकेदार, अतुल शर्मा, हरीश त्यागी, अविनाश त्यागी, स्पर्श त्यागी, अमित कराटे, मनीष अग्रवाल, भोला सिसौदिया, भव्य सिसौदिया, डॉक्टर कमल गुप्ता आदि लोग रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *