Dainik Athah

भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मंहगाई, बेरोजगार चरम पर है। रूपया डालर के मुकाबले लगातार गिरता जा रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।
शनिवार को समाजवादी पार्टी को प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए कार्यकतार्ओं और नेताओं से भेंट वार्ता के क्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट की पराकाष्ठा हो गयी है। हर विभाग और हर कार्य में बजट की लूट हो रही है। जनता भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त है। प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ है। जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट है। भाजपा पीडीए से डरी हुई है। भाजपा पीडीए के विरुद्ध है। भाजपा पीडीए से नफरत करती है। वह समाजवादी पार्टी के खिलाफ झूठा प्रचार करती है।
यादव ने कहा कि भाजपा का रवैया संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखलायी है। अराजकता पर उतारू है। महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा भ्रामक प्रचार कर रही है। संवैधानिक पदों पर बैठे भाजपा के लोग भी लगातार गुमराह कर रहे है। जो महिला आरक्षण बिल संसद में पास होकर कानून बन चुका है, उसे भाजपा नहीं मान रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। झूठ और लूट भाजपा का परिचय है। भाजपा सरकार प्रीपेड और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब से चोरी कर रही है। सरकार ने जनता को लूटने के लिए टेक्नालाजी का दुरुपयोग करके प्रीपेड मीटर के नाम पर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार और लूट मचा रखी है। जनता ने अब भाजपा की चोरी पकड़ ली। भाजपा के खिलाफ लोगों का आक्रोश सड़कों पर है। भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। निदोर्षों को सता रही है। भाजपा ने विकास का एक भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार और बेईमानी में ही महारत हासिल है। जब स्मार्ट मीटर से जनता की जेब से चोरी हो सकती है तो ईवीएम से वोट की चोरी क्यों नहीं हो सकती है?। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं से कहा कि पूरी निष्ठा से पीडीए समाज से मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे। बूथ को मजबूत करें। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर पढ़ाई-दवाई मुफ्त होगी। केजी से पीजी तक छात्राओं की शिक्षा मुफ्त होगी। महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना शुरू की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *