अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर, एक समुदाय के रूप में 5 लाख रुपये एकत्र कर, इस कठिन घड़ी में अपने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से जो मदद की है, वो दरअसल पीडीए की एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा इससे पीड़ित पीडीए परिवार के रूप में इनका मनोबल बढ़ेगा और ये विश्वास भी कि वर्चस्ववादियों के अत्याचार के खिलाफ समस्त पीडीए समाज एक साथ संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम पीडीए के मान-सम्मान, समान अवसर -स्थान और चतुर्दिक उत्थान के लिए संघर्ष करते रहेंगे, इसमें साल लगे या सदी! पीड़ा ही वो धागा है, जिससे पूरा पीडीए समाज जुड़ा है।
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमण्डल में शामिल पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर, विधायक जयकिशन साहू और रीता विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार से मिलकर समाजवादी पार्टी की ओर से 2 लाख रुपए और विश्वकर्मा समाज की ओर से 3 लाख रूप्ये कुल पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की और न्याय की लड़ाई में परिवार का साथ देने का भरोसा दिया।
