पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

अथाह संवाददाता।
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के बागरानप इलाके में जाटव समाज के युवक सोनू जाटव की नृशंस हत्या की घटना की सूचना मिलते ही लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिवार की पीड़ा को समझते हुए कहा कि यह दुख केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस जघन्य हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक युवक की हत्या नहीं, बल्कि जेहादियों द्वारा समाज को डराने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह के कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी कि आने वाली 7 पीढ़ियां याद रखेंगी।
विधायक ने लोनी में कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता की सराहना की और कहा कि जब-जब ऐसे तत्वों ने सिर उठाने का प्रयास किया है, पुलिस ने उन्हें करारा जवाब दिया है। इस मामले में भी कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय का पूर्ण आश्वासनविधायक ने मृतक सोनू जाटव के परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार की सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं।
विधायक ने प्रतिबद्धता जताई कि वे स्वयं परिवार को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट कराएंगे और हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। यह कदम न केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगा, बल्कि समाज में विश्वास बहाल करेगा।घटना पर चिंता: पिछले 9 वर्षों में पहली ऐसी वारदातविधायक ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में लोनी क्षेत्र में इस प्रकार की घटना पहली बार सामने आई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने सभी समाजों से एकजुट होकर शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा करने की अपील की। विधायक का यह बयान क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को उजागर करता है।
