Dainik Athah

वाराणसी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित, 6,322 करोड़ की देंगे सौगात

भाजपा की ओर से बरेका ग्राउंड में प्रस्तावित इस सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं की सहभागिता संभावित है

सम्मेलन की पूरी कमान महिलाएं संभालेंगी, यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी

प्रधानमंत्री 6,322 करोड़ की 163 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर वाराणसी को देंगे सौगात

प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे: बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)


अथाह संवाददाता
वाराणसी।
शिव की नगरी काशी में मंगलवार (28 अप्रैल) को मातृ शक्तियों का सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से बरेका ग्राउंड में प्रस्तावित इस सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं की सहभागिता संभावित है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसकी पूरी कमान महिलाएं संभालेंगी। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। सम्मेलन में महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर संवाद होगा। साथ ही प्रधानमंत्री वाराणसी को 6,322 करोड़ की 163 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी ये योजनाएं पूर्वांचल के विकास को रफ्तार देगी। पीएम मोदी का पीएम 28 अप्रैल को दोपहर बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल करीब 5 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक करेंगे। स्वागत करने में कई मंत्री तथा बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हो सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी उपस्थित रहने की सम्भावना है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन के अन्य पदाधिकारी और कई मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। पीएम 29 अप्रैल को सुबह 8:30 बीएलडब्ल्यू से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे । प्रधानमंत्री जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों के साथ बैठक भी कर सकते है ।


मोदी-योगी सरकार द्वारा पूर्वांचल में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए तेज गति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली नई परियोजनाएं क्षेत्र के संतुलित और सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे जिसमें बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेन है। परियोजनाओं के तहत नई सड़कों का निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, सड़क चौड़ीकरण जैसी व्यवस्थाओं से यातायात सुगम होगा। अस्पतालों के निर्माण और उच्चीकरण से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जबकि शैक्षणिक संस्थानों के विकास से युवाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता योजनाएं नागरिकों के स्वस्थ जीवन के अधिकार को सशक्त करेंगी। इसके साथ ही खेल सुविधाओं का विस्तार, तालाबों एवं कुंडों का जीर्णोद्धार, एसटीपी निर्माण, हरित ऊर्जा ,धार्मिक स्थलों और पक्के घाटों का विकास, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार तथा बिजली व्यवस्था में सुधार,शहरी अवसंरचना आदि कई विकास के कार्यों है।

पीएम मोदी दोपहर बाद पहुंचेंगे काशी
उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए विकास और कानून व्यवस्था का पैमाना बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी विकास के नए आयाम छू रहा है। विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री मंगलवार को दो दिनी दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे है। प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी दोपहर बाद पहुंचेंगे। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर द्वारा बारेका के लिए उड़ान भरेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएलडब्लू में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 अप्रैल की सुबह बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने जाएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकतार्ओं में जबरदस्त उत्साह है, उनके स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर कार्यकतार्ओं द्वारा ढ़ोल नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा व ह्यहर-हर महादेवह्ण के उद्घोष के साथ स्वागत करेंगे ।

प्रधानमंत्री 6332.08 करोड़ की 163 विकास योजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री 6332.08 करोड़ की 163 योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *