Dainik Athah

रविंद्र त्यागी पुन: बने बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये

गाजियाबाद के लिए गर्व का क्षण


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के वार्षिक चुनाव के उपरांत रविंद्र त्यागी, जो निर्माण क्षेत्र के एक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, उन्हें इस वर्ष के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है।
निर्माण क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों का यह संगठन देश का सबसे पुराना एवं एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जिसकी स्थापना आजादी से पूर्व हुई थी। वर्तमान में इसके पूरे भारत में 25 हजार से अधिक सदस्य हैं तथा लगभग प्रत्येक राज्य एवं जिले में इसकी सक्रिय उपस्थिति है।


रविंद्र त्यागी का तीन वर्ष पश्चात पुन: दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना गाजियाबाद के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। मुंबई के तारदेव रोड स्थित बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ के मुख्यालय में उन्होंने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने निर्माण क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे अपने राजनीतिक संबंधों एवं संगठन के वरिष्ठ साथियों के सहयोग से इन समस्याओं के निवारण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


इस महत्वपूर्ण अवसर पर गाजियाबाद से संगठन के चेयरमैन, बोर्ड आॅफ ट्रस्टी लालचंद शर्मा, नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजय त्यागी, गाजियाबाद सेंटर के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विपिन कुमार (बॉबी) एवं विजय बंसल भी उपस्थित रहे। सभी ने रविंद्र त्यागी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
बाक्स

निवाड़ी क्षेत्र में भी लोगों ने मनाई खुशी
रविंद्र त्यागी मूल रूप से कस्बा निवाड़ी के निवासी है। उनके राष्टÑीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर निवाड़ी कस्बेवासियों व क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। खुशी जताने वालों में वरिष्ठ किसान नेता सतेंद्र त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, कोआॅपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवीण त्यागी, कोआॅपरेटिव सोसाइटी वाइस चेयरमैन आदित्य त्यागी, अंकित त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, व्यापारी नेता आशीष गोयल, कपिल बॉस, बैनामा लेखक कुलदीप त्यागी, सभासद शेखर त्यागी, राजकुमार त्यागी, जयभगवान फौजी, मदनलाल फौजी आदि लोगों ने खुशी जाहिर की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *