पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की पुत्री
सांसद करण भूषण सिंह की बहन है शालिनी सिंह
समारोह में उपस्थित रहे वीवीआईपी ग्रुप के एमडी वैभव त्यागी
अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली। पूर्व सांसद एवं कद्दावर नेता बृज भूषण सिंह की पुत्री एवं सांसद करण भूषण सिंह की बहन शालिनी सिंह की पुस्तक ‘बेबाक हूं बेअदब नहीं’ पुस्तक का भव्य विमोचन दिल्ली में किया गया।
बुधवार को दिल्ली में 21 अशोका रोड पर एक भव्य विमोचन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शालिनी सिंह की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह, सांसद करण भूषण सिंह, प्रतीक भूषण सिंह, वीवीआईपी ग्रुप के एमडी वैभव त्यागी, वरिष्ठ नेता कलराज सिंह, सुनील जोगी, औज के कवि हरिओम पंवार, सांसद प्रतिनिधि अंकित त्यागी, कुणाल त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर सभी ने पुस्तक के विषय एवं भाषा को लेकर शालिनी सिंह की सराहना की। शालिीनी सिंह के साथ ही बृज भूषण सिंह, करण भूषण सिंह एवं प्रतीक भूषण सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
