Dainik Athah

गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।
उन्होंने कहा जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के कांड-कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पदार्फाश हो रहा है वैसे-वैसे भाजपाई छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं लेकिन इस्तीफे नहीं। भाजपा में हमेशा नैतिक दिवालियापन रहा है, अब तो वो पराकाष्ठा पर है।


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है। रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैस सिलेंडर लिए देश में जगह-जगह लाइन दिख रही है। युद्ध के कारण आए ऊर्जा संकट को लेकर इस सरकार में कोई तैयारी नहीं की। भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह करती रही। भाजपा सरकार में देश की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट में सरकार तमाशाई बनी रही। इस विनाशकारी लड़ाई का असर हमारी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम जनता पर पड़ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *