Dainik Athah

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

कौशाम्बी हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक

सीएम ने घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का निर्देश दिया

स्थानीय प्रशासन को दिया निदेर्श: घायलों का कराया जाय समुचित इलाज


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कौशाम्बी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि परिजनों को दु:ख सहने की क्षमता प्रदान करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन से कौशांबी में हुए हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के आलाधिकारियों को राहत-बचाव तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित तरीके से इलाज कराया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *