अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम में जनप्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि हो गई है। प्रदेश के राज्यपाल की अनुमति के बाद नगर निगम में 10 नामित पार्षदों का चयन किया गया है। इसके साथ ही अब नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या बढ़कर 110 हो गई है।
नामित पार्षदों में सुमन जाटव, ज्योती चौहान, संजय रावत, भगवत गुप्ता, श्याम शर्मा, प्रदीप चौधरी, अंकश अरोड़ा, सरदार पम्मी, मधुकर त्यागी और सुनील यादव को शामिल किया गया है।
इन सभी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में नामित पार्षद बनाया गया है। नामित पार्षदों के चयन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
नगर निगम में नामित पार्षदों की नियुक्ति के बाद अब जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से नगर के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
