Dainik Athah

भाजपा महानगर व जिला कार्यकारिणी की घोषणा

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा

27 पदाधिकारियों को मिला स्थान

अथाह संवाददाता,

गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से संतुष्टि के बाद जारी की गई महानगर कार्य समिति। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति के आधार पर महानगर कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के उपरांत की गई है। नई कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

घोषित कार्यसमिति में महानगर उपाध्यक्ष के रूप में बीबी त्यागी, रत्ना सिंह, अमित रंजन, विनोद कसाना, महेंद्र यादव, राजन आर्य वाल्मीकि, भानु सिसोदिया और सचिन डोला को दायित्व दिया गया है। महानगर महामंत्री के पद पर प्रदीप चौहान वाल्मीकि, पंकज भारद्वाज और गौरव चौपड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार महानगर मंत्री के रूप में प्रमिला रावत, ललित कश्यप, अनीता शर्मा, ज्योति चौहान, आशीष चौधरी, राम त्यागी, उषा चौधरी और प्रीति चंद्र राय को दायित्व दिया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में नवनीत मित्तल को नियुक्त किया गया है।

मीडिया संबंधी दायित्वों में महानगर मीडिया संयोजक के रूप में नीरज शर्मा, सह मीडिया संयोजक के रूप में करण शर्मा और साक्षी त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोशल मीडिया संयोजक के रूप में प्रह्लाद दुग्गा तथा सह सोशल मीडिया संयोजक के रूप में सोनू भाटी राजपूत को नियुक्त किया गया है। आईटी संयोजक के रूप में भूपेंद्र गुप्ता तथा सह आईटी संयोजक के रूप में सुभाष गंगवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यसमिति संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे।

जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह ने की भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा

24 पदाधिकारियों को मिला स्थान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह ने प्रदेश नेतृत्व की संतुष्टि के बाद गाजियाबाद जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति के उपरांत की गई है। घोषित कार्यकारिणी में कुल 24 पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।

जिला उपाध्यक्ष के रूप में नितिन मित्तल, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार, अमित चौधरी, डी.टी. यादव, राज कुमार चौधरी, आकाश गौतम और सुनील मिगलानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला महामंत्री के पद पर रामकुमार त्यागी, पवन सोम और देवेंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त जिला मंत्री के रूप में जितेंद्र डांसा सुधा जाटव, डॉ. सीमा सैनी, कृष्ण बंसल, वीरेंद्र यादव, ऋतुमिनी गिरि, तीसा गोस्वामी और मनीष डागर को दायित्व दिया गया है।

नवीन जायसवाल को कोषाध्यक्ष, ब्रह्मेश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी, जयवीर सिंह को सह जिला मीडिया प्रभारी, श्रीमती पिंकी चौधरी को जिला संयोजक सोशल मीडिया तथा देवव्रत शर्मा को जिला संयोजक आईटी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *