मोदीनगर ने धूमधाम से मनाया अपने लाडले सेठ उमेश कुमार मोदी का जन्म दिन
मेरा संकल्प है कि हम हर वर्ष एक नया उद्योग लगाएं, इस संकल्प को पूरा करने मैं और मेरा परिवार पूरे मनोयोग से लगे हैं: उमेश कुमार मोदी

अथाह संवाददाता
मोदीनगर। यू के मोदी ग्रुप के चेयरमैन सेठ उमेश कुमार मोदी के 75 वें जन्म दिन से पूर्व पूर्व सोमवार को दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के आॅडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में मोदीनगर के गणमान्य लोगों, व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों और इलाके के अग्रणी किसानों के साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुभकामनाएं और बधाई देते उनकी दीघार्यु की कामना की।


इस अवसर पर सेठ उमेश कुमार मोदी ने कहा कि मोदीनगर के विकास में ही हम सभी का हित है। यह बात ध्यान रखें, जिस तेजी से औद्योगिक विकास करेंगे, उसी गति से मोदीनगर भी विकसित होगा। इसका परिणाम शहर के लोगों के सामने हैं।
उमेश कुमार मोदी ने कहा है कि मेरा संकल्प है कि हम हर वर्ष एक नया उद्योग लगाएं, इस संकल्प को पूरा करने मैं और मेरा परिवार पूरे मनोयोग से लगे हैं। पिछले पिछले एक दशक में हम करीब एक दर्जन फैक्ट्रियां लगा चुके हैं । पांच मार्च को दुनिया के कई देशों के करीब 93 उद्योगपति उनके जन्मदिन पर मोदीनगर आ रहे हैं। उनके यहां आने का निश्चित रूप मोदीनगर को लाभ मिलेगा। वह हमारे साथ मिलकर उद्योग लगाने में रूचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि मोदीनगर जिस तेजी से औद्योगिक विकास करेगा, उसी गति से यहां जमीनों की कीमत बढ़ेगी।
सेठ उमेश कुमार मोदी ने अपने पिता स्व. रायबहादुर गूजरमल मोदी को याद करते हुए कहा कि रायबहादुर साहब ने मुझे जब अपना आफिस सौंपा था। इसके पीछे उनकी यही सोच थी कि मैं उनकी विरासत, उनके सपनों को साकार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा। उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मैं और मेरा परिवार हर संभव प्रयास कर रहे है


इस मौके पर उन्होंने अपने जीवन की उस दिव्य घटना का भी जिक्र किया जब वे कोरोना से बीमार हो गए थे। उन्होंने कहा एक दिन मेरी हालत बहुत सीरियस हो गई। उस दिन सुबह करीब चार बजे सपना दिखाई दिया कि मेरे पिता जी रायबहादुर सहाब और मां जी मेरे पंलग के पास खड़े हैं। रायबहादुर सहाब ने मेरे से कहा कि तुम मोदीनगर में उद्योगों के साथ साथ गरीबों का भी ध्यान रखों। तभी से मैंने गरीबों के लिए भंडारा शुरू कराया। इसी के साथ-साथ मोदी हॉस्पिटल में रोगियों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था है।

इस मौके पर निजामु बधुओ ने एक से एक बढ़कर कव्वालियां पेश कर समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। समारोह में यूके मोदी ग्रुप के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। मोदीनगर के लोगों ने अपने प्रिय उमेश कुमार मोदी पर फूलों की वर्षा कर, बुके भेंट कर एवं फूल मालाओं से लाद कर उनका जन्म दिन तीन दिन पूर्व ही धूमधाम से मनाया। बता दें कि उमेश कुमार मोदी का जन्म दिन पांच मार्च को है। उस दिन मोदीनगर में 93 देशों के उद्योगपति आयेंगे। इसके साथ ही उस दिन दिल्ली में भी बड़ा आयोजन होगा।

