Dainik Athah

भाजपा की सरकार जाने के बाद ही संविधान और लोकतंत्र बहाल होगा: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के नाम विकास का एक भी काम दर्ज नहीं है। भाजपा का काम घोटाला करना ही रह गया है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है। लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बेसब्री से 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है। भाजपा की सरकार जाने के बाद ही संविधान और लोकतंत्र बहाल होगा।


अभी कोंच में दो महीने भी नहीं बीते थे कि 23 लाख रुपए से बनी सीसी रोड उखड़ने लगी। महोबा के उखरा गांव में बनते ही सड़क की पर्ते उधड़ने लगी। इस सड़के के बनने पर 35 लाख रुपए खर्च का बजट है। पानी की टंकिया बनते ही भरभरा कर गिरने लगती है। भ्रष्टाचार में लिप्त जब कोई काम अपने हाथ में लेंगे तो उसका बबार्दी पहले से तय मानी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा भाजपा राज में गड्ढ़ों का भी रिकार्ड बना है। कई बार दावे किए गए कि सड़के गड्ढ़ा मुक्त होगी। गड्ढे तो भरे नहीं गए उनके नाम पर बजट के वारे न्यारे अवश्यक हो गए। आज गड्ढ़ों में सड़क वाली स्थिति है। इन गड्ढ़ों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कई मासूमों की जान डूबने से हो चुकी है। आगे आने वाले गड्ढों की वजह से कई वाहन सवार भी इनमें गिरकर चोटे खा चुके हैं। या अपनी जानें गवां बैठक है।


यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा है। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही है। नौकरी मांगने पर लाठियां बरसती है। परीक्षाओं के होते ही उनके परिणामों पर या तो रोक लग जाती हैं या परीक्षाएं रूक जाती हैं। शिक्षकों का सम्मान नहीं भाजपा राज में आए दिन अपमान का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी परेशान है, उनपर नए-नए कानून रोज सौंपे जा रहे है।
अखिलेश यादव ने कहा कानून व्यवस्था के हालत तो और ज्यादा चिंतनीय है। हिरासत में मौतों में भारत नम्बर एक पर है। महिला सिपाही तक थानों सुरक्षित नहीं। महिलाओं और बच्चियों को दुष्कर्म की घटनाओं से अपमानित होना पड़ रहा है। लूट और छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा-स्वास्थ्य को बर्बाद कर दिया है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या घटती जा रही है। अस्पतालों में न दवा है और नहीं इलाज है। बस झूठे आंकड़ों और मनगढ़ंत दावों के बल पर ही भाजपा सरकार चल रही है। भाजपा भूमाफियों की अवैध गतिविधियों की संरक्षक हैं भाजपा की डबल इंजन सरकारें हर मोर्चे पर विफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *