Dainik Athah

रामभद्राचार्य जी पर 420 का मुकदमा था

उसको हमने वापस लिया था मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था: अखिलेश यादव


अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे जनसामान्य में पीड़ा बढ़ रही है। पीडीए का आंदोलन बढ़ रहा है। लोग पीडीए से जुड़ते जा रहे हैं। हम सब भी दलित, पीड़त, शोषित लोगों के साथ हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी साथी पीडीए से मिलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करने के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम समाजवादी करेंगे।
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकतार्ओं का आभार जताते हुए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह गंदगी करना चाहती है। वैसे ये सरकार बचने वाली नहीं है। जनता ने इसे अस्वीकार कर दिया है। बस वोट करने का लोग वेट कर रहे है।
यादव ने कहा कि गीता में लिखा है माया में रह कर भी माया से जो दूर रहे वो योगी है। गुरु नानक जी ने भी कहा था वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता है। बताइए शंकराचार्य जी के साथ क्या व्यवहार हो रहा है। जिस समय शिखा को पकड़ कर अपमानित किया जा रहा था उस समय भाजपा के लोग कहां थे, हमारी सनातनी व्यवस्था में किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका नहीं गया लेकिन ये पहली बार हुआ। अब घटिया आरोप लगवा रहे है।
अखिलेश यादव ने कहा कि 20 साल पुरानी बात शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए किसको ढूंढ कर लाए। रामभद्राचार्य जी के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहिए, लेकिन अगर यह उनका चेला है, तो मुझे यह गलती हुई है। हमने रामभद्राचार्य जी पर 420 का मुकदमा था, उसको हमने वापस लिया था मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था।
यादव ने कहा कि इन दिनों गोमती को लेकर सीरियस टॉक और डिस्कशन हो रहा है। अखबारों में चर्चा हो रही है, गोमती के पानी को दूषित होने से कितने लोग बीमार हो रहे हैं अन्य बीमारियां आ रही है जो व्यवस्था हमने शुरू की थी हिंडन नदी, वरुणा नदी, काली नदी साफ करने की बात थी, भाजपा ने कुछ नहीं किया। ये विकास से नफरत करते है, अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछा रहे हैं जो भ्रष्टाचार की पाइपलाइन है। बुंदेलखंड से सीधी पाइपलाइन लखनऊ जा रही है। चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब जापान जा रहे है। वहां का एक डॉयलाग बड़ा मशहूर हुआ था। बिष्ट जी क्योटो नहीं जा रहे है? बुलेट ट्रेन 1 करोड़ की थी अब 2 करोड़ की हो गई है।
यादव ने कहा कि बीजेपी वाले फर्जी वीडियो चलाते है ताकि नफरत कैसे फैलाएं। कन्नौज में हिंदू नेता ने मुस्लिम भाई से मंदिर में मीट फिकवा दिया। जब जांच हुई तो 1 साल जेल में रहे। नाले में गिरने से बेटी की मौत हो गई। गोरखपुर में 19 लोगों की आंख की रोशनी चली गई। ये गोरखधंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह नहीं बताया गया कि उनकी सुरक्षा किस आधार पर हटाई गई। सुरक्षा टीम में माली, गेट खोलने वाले को भी गिन लिया गया। भाजपा सरकार पहले हमारा और नेताजी का घर भी छीन चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई। उनका घर भी छीना गया।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग घबराने वाले नहीं है। सब सुरक्षा वापस भी ले लेंगे तो भी हम इनको सरकार से हटा देंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *