अथाह ब्यूरो, लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भ्रष्टाचारयुक्त भाजपा के गड्ढा मुक्त अभियान की पोल हर रोज खुल रही है। नोएडा से लेकर प्रदेश के अन्य जिलों में सड़कों के गड्ढों में गिरने की घटनाएं लगातार हो रही है। भाजपा सरकार जबसे प्रदेश में सत्ता में आयी है तब से सड़कों के गड्ढे भरने का दावा कर रही है लेकिन नौ साल में सड़कों के गड्ढे नहीं भरे। गड्ढ़ामुक्त अभियान के नाम पर हजारों करोड़ के बजट का बंदरबांट हो गया। लेकिन सड़कों की स्थिति खराब ही होती जा रही है। ताजा मामला है, नोएडा में कार खुले नाले में गिर गयी। इससे पहले नोएडा में ही इंजीनियर की मौत हो चुकी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का बुरा हाल है। हजारों करोड़ खर्च होनेे के बाद भी सड़के इतनी खराब क्यों है। भाजपा सरकार में हर तरफ भ्रष्टाचार है। बजट का बंदरबांट हो रहा है। हर विभाग में लूट चल रही है। जिसका खमियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आम जनता बेबस है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरेआम हत्याएं हो रही है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम है। अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स का दावा जीरो और झूठा है। महिला अपराध, साइबर अपराध और दलित अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक पर है। यह बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। विकास के नाम पर चल रही योजनाओं में भी भारी भ्रष्टाचार और लूट है। भाजपाई दोनों हाथों से सरकारी धन लूट कर रहे हैं। जल जीवन मिशन का भ्रष्टाचार तो सबके सामने है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। योजनाओं में भारी भेदभाव है। गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने पुलिस-प्रशासन को भी भ्रष्ट बना दिया है। ऊपर से नीचे तक सब भ्रष्टाचार में लिप्त है। भाजपा ने यूपी को विकास में पीछे कर दिया है। भाजपा सरकार में झूठ, लूट और बेइमानी नीति बन गयी है। भ्रष्टाचारी और अपराधी सरकार से मिलकर प्रदेश को खोखला बना रहे है। पूरी सरकार में झूठ बोलने की होड़ लगी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार में हर योजना फेल है। जमीन पर कोई योजना और विकास नहीं दिखता है। निवेश के नाम पर सरकार ढिंढ़ारा पीटती है लेकिन निवेश जमीन पर नहीं दिखाई देता है। किसी जिले में फैक्ट्री, कम्पनी लगती नहीं दिखाई दे रही है। इस सरकार के पास झूठा प्रचार के सिवाय कुछ नहीं है। निवेश के नाम पर कमीशनखोरी चल रही है।
भाजपा सरकार ने पुलिस को भ्रष्ट बना दिया। समाजवादी सरकार में पुलिस के लिए बनाए गये इन्फ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर दिया। डायल 100 सेवा को 112 करके बेकार कर दिया। इस सरकार में पुलिस के बारे में कहा जाता है, हथेली गरम, पुलिस नरम।
भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सब त्रस्त है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को धान, गेहूं, आलू, गन्ना समेत अन्य फसलों का सही मूल्य नहीं मिलता है। बिचौलिए हावी है। सत्ता के संरक्षण में बिचौलिए किसानों की फसलों को लूट रहे है। सरकार ने मंडियों को बर्बाद कर दिया। यह सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं करा पायी। किसान खाद के लिए मतदाता रहा। खाद मांगने पर किसानों को पुलिस की लाठियां मिलती है। किसानों के सामने संकट पैदा किया है। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं है। नौजवान नौकरी मांगता है तो उसको लाठियों से पीटा जाता है। नगरों में सफाई नहीं है। कूड़े करकट के ढेर हैं। नालों की सफाई नहीं है भाजपा सरकार ने वाराणसी में लोक माता अहिल्या होल्कर की मूर्ति को बुलडोजर से तोड़वा दिया। पौराणिक मणिकर्णिका घाट को तोड़वा दिया। भाजपा ने सनातन को अपमानित किया है। भाजपा सरकार बुलडोजर से सनातन को रौंद रही है। भाजपा सरकार सनातन विरोधी है। सनातन को अपमानित करती है। काशी की सैकड़ों वर्षों पुरानी दाल मंडी को तोड़वा कर व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। भाजपा व्यापारी विरोधी है।
