Dainik Athah

हर दल को एक केसी त्यागी की जरूरत है: जयंत चौधरी

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया पूर्व सांसद केसी त्यागी की पुस्तक ‘संकट की खेती’ का लोकार्पण

केसी त्यागी जैसी सख्सियत को बर्दाश्त करने के लिए बड़ा दिल चाहिये: रालोद अध्यक्ष

हर पंचायत में हो एक लायब्रेरी: जयंत चौधरी



अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
राष्टÑीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने कहा कि हर दल को एक केसी त्यागी की जरूरत है। लेकिन देश में एक ही केसी त्यागी है। साथ ही उन्होंने कहा कि केसी त्यागी जैसी सख्सियत को बर्दाश्त करने के लिए बड़ा दिल चाहिये।


जयंत चौधरी रविवार को प्रगति मैदान के थीम मंडप में राज्यसभा एवं लोकसभा के पूर्व सांसद केसी त्यागी द्वारा लिखित पुस्तक ‘संकट की खेती’ का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ केसी त्यागी के संबंधों एवं उनकी सोच का जिक्र करते हुए त्यागी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस समय पुस्तकें पढ़ने में युवाओं की रूची कम होती जा रही है। ऐसे में हर पंचायत में एक लायब्रेरी की आवश्यकता है। लायब्रेरी केवल एक खाली कमरा न हो जैसा आजकल प्रचलन है। उसमें पढ़ने के लिए पुस्तकें भी होनी चाहिये। उन्होंने कहा किताब लिखना कोई आसान काम नहीं है। चौधरी साहब को तीन किताबें लिखने में तीन दशक लगे।
केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष ने कहा कि अब एआई का जमाना है। जो किताब केसी त्यागी ने लिखी है वह उनकी ही आवाज में एआई सुना देगा। उन्होंने केसी त्यागी द्वारा लिखी गई पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी शुरूआत ही चौधरी चरण सिंह से होती है। उन्होंने केसी त्यागी की बेबाकी, उनकी कलम, आर सोच की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो बेबाकी है उसी का असर है कि वे सटीक टिप्पणी करते हैं, रिसर्च भी करते हैं साथ ही पाठक की भावनाओं का भी ध्यान रखते हैं।
इसके साथ ही जयंत चौधरी ने घोषणा की कि किसान ट्रस्ट 12 फरवरी से चौधरी चरण सिंह फैलोशिप दो युवाओं को देगा। उन्होंन कहा कि चौधरी साहब मानते थे कि किसान संगठनों की अब जरूरत नहीं है, वे छात्र राजनीति के भी खिलाफ थे।


हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पुत्र रणजीत चौटाला ने कहा कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह को नजदीक से देखा है। उत्तर प्रदेश से ज्यादा उनका सम्मान पंजाब एवं हरियाणा में है। उन्होंने केसी त्यागी की चौधरी चरण सिंह एवं देवी लाल से नजदीकी का भी जिक्र किया। संचालन पूर्व मंत्री रमा शंकर सिंह ने किया। इस मौके पर मंच पर जनता दल यू के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्यागी भी उपस्थित थे। जयंत चौधरी का स्वागत अमरीश त्यागी एवं रणजीत चौटाला का स्वागत आशु वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, गाजियाबाद के पूर्व महापौर आशु वर्मा, रालोद नेता अमरजीत बिड्डी, अजयवीर सिंह, बीवीसीआई के अध्यक्ष एवं वीवीआईपी गु्रप के सीएमडी प्रवीण त्यागी, बीवीसीआई सेंट्रल जोन के उपाध्यक्ष एवं यूपी अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, बीबी त्यागी, रजनीश त्यागी बुराड़ी, पृथ्वी सिंह, विनोद त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *