Dainik Athah

साहिबाबाद में सबसे अधिक 3.99 लाख, लोनी वोट कटने में रहा दूसरे नंबर पर

एसआईआर: गाजियाबाद जिले में कटे 8.18 लाख वोट

मोदीनगर में सबसे कम 51 हजार 781 वोट कटे

मोदीनगर को छोड़ सभी विधानसभाओं में जमकर कर कटे वोट


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के आंकड़े जारी करने के साथ ही गाजियाबाद जिले के आंकड़े भी सामने आ गये। गाजियाबाद जिले में एसआईआर के दौरान आठ लाख 18 हजार से ज्यादा वोट कटे हैं। इसमें साहिबाबाद विधानसभा में सबसे अधिक 3.99 लाख से अधिक मतदताओं के नाम कटे हैं।


बता दें कि एसआईआर के दौरान यह आशंका दैनिक अथाह ने पहले से ही जाहिर कर दी थी कि गाजियाबाद जिले में बड़ी संख्या में वोट कटेंगे। यह आशंका सही साबित हुई। एसआईआर के आंकड़े जारी होने के बाद विधानसभा वार आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी कर दिये। यदि देखा जाये तो लोनी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 532755 मतदाता थे। इनमें से 1 लाख 39489 वोट कटने के बाद लोनी विधानसभा में 3 लाख 93 हजार 266 मतदाता शेष रहे हैं।
इसी प्रकार देश की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद को लें तो यहां पर 10 लाख 42 हजार 469 मतदाता थे। इनमें से 3 लाख 99 हजार 381 वोट कटने के बाद इस क्ष्ेत्र में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 43 हजार 88 बचे हैं। मुरादनगर विधानसभा को देखें तो यहां पर मतदाताओं की संख्या 4 लाख 59 हजार 698 थी। एसआईआर के दौरान इस विधानसभा में एक लाख आठ हजार 754 वोट कटे। अब मुरादनगर विधानसभा में 3 लाख 50 हजार 944 मतदाता शेष बचे हैं।
गाजियाबाद शहर विधानसभा वोट कटने के मामले में तीसरे स्थान पर है। यहां पर 4 लाख 68 हजार 304 मतदाता थे, अब यहां पर एसआईआर के दौरान एक लाख 18 हजार 734 वोट कटने के बाद विधानसभा में 3 लाख 49 हजार 570 मतदाता शेष बचे हैं। मोदीनगर विधानसभा में सबसे कम वोट कटे हैं। मोदीनगर में कुल मतदाता 3 लाख 34 हजार 765 में से 51 हजार 781 वोट कटे हैं। अब यहां पर 2 लाख 82 हजार 984 मतदाता शेष बचे हैं।
गाजियाबाद जिले में कुल मतदाता 28 लाख 37 हजार 991 थी। इसमें से 8 लाख 18 हजार 139 वोट कटने के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 19 हजार 852 शेष बचे हैं।
बाक्स

साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतदाताओं ने स्थाई रूप से किया पलायन
यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाये तो पांचों विधानसभाओं में 3 लाख 59 हजार 889 मतदाताओं ने स्थाई रूप से पलायन किया है। इनमेंं सबसे अधिक असर साहिबाबाद पर पड़ा जहां से 176964 ने, मुरादनगर में 59693 ने, लोनी में 42139 ने, गाजियाबाद में 51882 ने तथा मोदीनगर में 29211 मतदाताओं ने स्थाई रूप से पलायन किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *